लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, हम भी सरकार बनाने का कर रहे प्रयास, तेजस्वी यादव ने कहा- बुराई क्या है...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2024 16:15 IST

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: हमने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाने और इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जो मांग रखी है। उसे तत्काल लागू किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देहमें मौका मिलता है तो हम तत्काल इस करेंगे। अब देश से नरेंद्र मोदी का दौर खत्म हो गया है। आज भाजपा बहुमत से काफी दूर चली गई है।

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों के आ जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के सीट में बढ़ोतरी हुई है। उनसे जब यह सवाल किया गया कि क्या देश में इंडिया का सरकार बनाएगी तो उन्होंने कहा कि प्रयास तो सभी लोग करते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या किसी से बात हुई है, इसपर उन्होंने कहा कि वह भी कोशिश कर रहे हैं और हम भी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जिसकी भी बनें हम बस यही कहना है कि बिहार को तत्काल विशेष राज्य का दर्जा मिले। इसके साथ ही हमने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाने और इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जो मांग रखी है। उसे तत्काल लागू किया जाए।

अगर हमें मौका मिलता है तो हम तत्काल इस करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि अब देश से नरेंद्र मोदी का दौर खत्म हो गया है। हालत क्या है वह देख लीजिए। आज भाजपा बहुमत से काफी दूर चली गई है। अब सहयोगी के साथ उनको हर हाल में रहना पड़ेगा। वहीं, तेजस्वी से जब पूछा गया कि आप और नीतीश कुमार दोनों एक ही फ्लाइट में साथ जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है।

हम अपनी जानकारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया है। बिहार तो अब किंग मेकर बनकर उभर रहा है। जो भी किंगमेकर हो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारा वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहा है।

पहले 2 लाख, 3 लाख या 5 लाख से हारते थे, इस बार काफी कम मार्जिन से हारे हैं। कहीं कहीं तो 20 हजार के अंतर से प्रत्याशी हारे हैं। अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव है, हमारा यकीन है कि हम विधानसभा में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ने का काम किया है। यूपी में भाजपा को 80 में से सिर्फ 34 सीट मिले हैं, वहीं समाजवादी पार्टी को 37 सीट मिली है जिसको लेकर तेजस्वी ने कहा कि अयोध्या में राम जी का आशीर्वाद विपक्ष को मिला है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील