लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: किसी को कोई ऑफर नहीं मिल रहा, NDA एकजुट और वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे शपथ, चिराग का तेजस्वी यादव पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2024 14:44 IST

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: स तरह से मुख्यमंत्री जी ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया। हमारा तो बिहार में शानदार प्रदर्शन रहा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है, उतना ही हमारे मुख्यमंत्री जी को भी जाता है।एनडीए पूरी तरह से एकजुट है, इसमें कहीं कोई शक नहीं है।नए सिबंल को कम समय तक घर-घर पहुंचाना बड़ी बात थी।

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद अब बिहार में सियासी गहमागहमी और बढ़ गई है। एनडीए के घटक दलों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने आज बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। मुलाकात के तुरंत बाद चिराग पासवान अपने पांचों नव-निर्वाचित सांसदों को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात की और कहा है कि आज बातचीत नहीं सिर्फ बधाई देने का दिन था। जिस तरह से मुख्यमंत्री जी ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया। हमारा तो बिहार में शानदार प्रदर्शन रहा।

उसका श्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है, उतना ही हमारे मुख्यमंत्री जी को भी जाता है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है, इसमें कहीं कोई शक नहीं है। हम लोगों के लिए उत्साह की बात है कि एक नए नाम के साथ पार्टी के नए सिबंल को कम समय तक घर-घर पहुंचाना बड़ी बात थी। लेकिन लोगों ने बहुत कम समय में मुझे और मेरी पार्टी के तमाम सांसदों को अपना भरपूर प्यार दिया है।

उन्होंने कहा कि यह एनडीए को मिला जनादेश है। साथ मिलकर चुनाव लड़े और साथ मिलकर ही सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन से ऑफर मिलने के सवाल पर चिराग ने कहा कि इंडी गठबंधन उनसे क्यों संपर्क करेगा? वहीं, तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि मोदी फैक्टर खत्म हो चुका है।

इसपर चिराग ने कहा कि चार सीट जीतकर तेजस्वी को इतना घमंड किस बात का हो गया है। तेजस्वी यादव किसी चीज की जानकारी नहीं रखते हैं। उनको जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं होती है। बड़े-बड़े बयान देकर वह देश और प्रदेश की राजनीति के सिद्ध नहीं कर सकते हैं। 4 सीट जीतने पर बड़ी बातें कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा संसद बिलचिराग पासवाननरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप