लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में तीसरे चरण में महागठबंधन के पास खोने के लिए कुछ नही, जबकि एनडीए के सामने बचाए रखने की चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 16:24 IST

लोकसभा चुनाव की लड़ाई अब तीसरे चरण में पहुंच चुकी है और बिहार की 5 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की 5 सीटों पर 7 मई को मतदान होना हैउनमें तीन सीट झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा पर जदयू के प्रत्याशी हैंतीनों सीटें जदयू की सीटिंग है, वहीं दो सीट में खगड़िया से लोजपा (रामविलास) तथा अररिया में भाजपा के प्रत्याशी हैं

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की लड़ाई अब तीसरे चरण में पहुंच चुकी है और बिहार की 5 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें तीन सीट झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा पर जदयू के प्रत्याशी हैं। तीनों सीटें जदयू की सीटिंग है। वहीं दो सीट में खगड़िया से लोजपा (रामविलास) तथा अररिया में भाजपा के प्रत्याशी हैं।

इस चरण में महागठबंधन की तुलना में एनडीए के सामने चुनौती ज्यादा है क्योंकि सभी सीटों पर एनडीए का कब्जा है। इस चरण में कहा जाए तो महागठबंधन के पास खोने के लिए कुछ नही है। जबकि एनडीए की प्रतिष्ठा दाव पर है। एनडीए की ओर से खगड़िया को छोड़कर बाकी सीटों पर सिटिंग सांसदों को पर ही भरोसा जताया गया है, सिर्फ लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खगड़िया के सिटिंग सांसद महबूब अली कैसर की इस बार राजेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जिससे महबूब अली कैसर नाराज हो गए और राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

ऐसे में पांचों सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है। एनडीए गठबंधन की तरफ से जदयू ने झंझारपुर से रामप्रीत मंडल को मैदान में उतारा है, जिनके खिलाफ वीआईपी के सुमन महासेठ खड़े हैं। वहीं, सुपौल से दिलेश्वर कामत के खिलाफ चंद्रहास चौपाल और मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ कुमार चंद्रदीप मैदान में ताल ठोक रहे हैं। खगड़िया सीट से लोजपा(रा) के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार लोकसभा का चुनाव राजेश वर्मा लड़ रहे हैं, जिनके खिलाफ माकपा के संजय कुमार मैदान में हैं।

पांच सीटों में से सिर्फ एक सीट अररिया पर भाजपा के प्रदीप सिंह मैदान में हैं, जिनके खिलाफ इसी तरह महागठबंधन की तरफ से राजद से शाहनवाज आलम मैदान में हैं। तीसरे चरण के चुनाव में जीतने के लिए एनडीए की तरफ से कई बड़े नेता चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार सहित बिहार एनडीए के कई बड़े नेता अपना जोर लगाते दिख जा रहे हैं। महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव लगातार तूफानी प्रचार कर मोर्चा संभाले हुए हैं।

तीसरे चरण में अति पिछड़ा मतदाता निर्णायक भूमिका में दिख रहे हैं जो किसी भी उम्मीदवार के जीत हार में निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। झंझारपुर, सुपौल और अररिया में अति पिछड़ा मतदाताओं की बड़ी संख्या है, जिस पर एनडीए का मजबूत दावा माना जाता है। वहीं दो सीटों मधेपुरा और खगड़िया में पिछड़ी जाति के मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। जिस पर महागठबंधन दावा करता है। लेकिन इन दोनों सीटों पर भी अति पिछड़ा मतदाताओं की संख्या ठीक ठाक है जो महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष