लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडलः मंत्री की गाड़ी रोके जाने पर विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा, उठाया अफरशाही का मामला, जीवेश मिश्रा ने किया माफ

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2021 18:00 IST

Bihar Legislature: बिहार विधानमंडल सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान परिषद पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार की जबर्दस्त तरीके से खिंचाई की.

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा-माले व कांग्रस विधायकों ने बिहार में जारी अफसरशाही को लेकर जमकर शोर-शराबा किया.बिहार विधानमंडल के बाहर मंत्री की गाड़ी रोके जाने के मामले से उपजे विवाद का अंत हो गया. भाकपा- माले विधायकों ने कहा की एनडीए सरकार में अफसरशाही बिल्कुल चरम पर है.

पटनाः बिहार में शीतकालीन सत्र के आज आखिरी दिन भी मंत्री जीवेश मिश्रा का मुद्दा छाया रहा. सदन के बाहर तमाम विपक्षी पार्टियों ने बिहार में अफसरशाही को लेकर प्रदर्शन किया.

 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाकपा-माले व कांग्रस विधायकों ने बिहार में जारी अफसरशाही को लेकर जमकर शोर-शराबा किया. हालांकि बिहार विधानमंडल के बाहर मंत्री की गाड़ी रोके जाने के मामले से उपजे विवाद का अंत हो गया. भाकपा- माले विधायकों ने कहा की एनडीए सरकार में अफसरशाही बिल्कुल चरम पर है.

अधिकारी और कर्मचारी किसी जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनते हैं. कल हुई घटना कोई नहीं गई है. इससे पहले भी कई बार बिहार के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है. नीतीश सरकार उन पर लगाम लगाने में बिल्कुल नाकाम साबित हुई है. वहीं, श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा ने मामले का अंत करते हुए कहा कि हमले डीएम-एसपी को माफ कर दिया है.

उन्होंने कहा कि डीएम-एसपी ने कहा है कि जो वहां पर खडे़ थे और उनकी गलती हमें दिख रही है. उन पर कार्रवाई करेंगे इस शर्त पर हमने माफी दी है. बताया जाता है कि डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा देर रात मंत्री जी के आवास पर गये थे. शायद इस दौरान उन्होंने मांफी मांगी होगी हो. यही वजह है कि उन्होंने आज सदन में माफ़ करने की बात कह दी.

उधर, इस मुद्दे पर तेजप्रताप यदव ने जीवेश मिश्रा को लपेट लिया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "ले लोटा, अब आधी रात को मिश्राजी भी “पलटू कुमार” की तरह पलटी मार गए..! ध्यान देने योग्य बातें :- मैं बात उस भीगी बिल्ली की कर रहा हूं जो कल अपने-आप को “सरकार” बता रहा था.

उधर, आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान परिषद पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार की जबर्दस्त तरीके से खिंचाई की. उन्होंने कहा कि कल उनकी ही पुलिस ने उनके ही मंत्री की गाडी को रोक दिया. यह गलत था. लेकिन यह पहली बार नहीं है. हमारे विधायकों और विपक्षी नेताओं को लात-जूते से पिटा गया था, महिला विधायकों की साडी उतारी गई. उन पर क्या कार्रवाई की गई? उसकी तुलना में कल की घटना कुछ भी नहीं है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण