लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल में उठा मॉब लिंचिंग और बाढ़ राहत का मुद्दा, विपक्षी दलों ने जमकर किया हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2019 19:20 IST

बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन पहुंचे वाम दलों के सदस्यों ने मॉब लिंचिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानमंडल के सत्र के दौरान के सोमवार (22 जुलाई) 17वें दिन विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया. विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिहार में हुए मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर हंगामा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की.

बिहार विधानमंडल के सत्र के दौरान के सोमवार (22 जुलाई) 17वें दिन विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया. विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिहार में हुए मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर हंगामा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की. विधानसभा शुरू होने से पहले ही राजद और माले के सदस्यों ने मॉब लिंचिंग को लेकर विधानसभा के बाहर हंगामा किया. 

बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन पहुंचे वाम दलों के सदस्यों ने मॉब लिंचिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे. 

राजद समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्य मॉब लिंचिंग पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया. साथ ही सरकार से जवाब देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि आपलोग समय पर इस मुद्दे को उठाइएगा. समय पर उठाएंगे तो समस्या का समाधान हो सकता है. इसके बाद उन्होंने कार्यस्थगन की मांग को अस्वीकार कर दिया. 

राजद की विधायक एज्या यादव ने कहा कि सरकार बिल्कुल निष्क्रिय हो गई है. प्रदेश में लगातार मॉब लिंचिंग हो रही है और सरकार सुस्त है. वहीं बाढ के मुद्दे पर भी विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. 

एज्या यादव ने कहा कि बाढ़ से जनता त्रस्त है. लेकिन, जिस स्तर पर मदद मिलनी चाहिए उस स्तर पर पीड़ितों को मदद नहीं मिल रही है. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की मुलाकात पर उन्होंने चुप्पी साध ली और कहा कि मॉब लिंचिंग और बाढ ही बर्निंग मुद्दा है. 

वहीं, प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होने पर राजद सदस्य कुमार सर्वजीत के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एलान किया कि जमाकर्ताओं की जमा राशि सहारा इंडिया के द्वारा वापस नहीं किया गया तो अब मामला दर्ज किया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि अप्रैल से मई 2019 तक सहारा इंडिया के खिलाफ करीब 6100 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब तक इनमें से मात्र 50 फीसदी से भी कम आवेदनों का निबटारा किया गया है. उन्होंने कहा कि पटन में सबसे अधिक आवेदन मिले हैं. 

उन्होंने सदन को बताया कि सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जमाकर्ताओं की राशि भगुतान करने को लेकर कंपनी से बात करने को कहा है. साथ ही कहा कि अगर कंपनी की ओर से जमाकर्ताओं की जमा राशि को वापस नहीं किया गया, तो फिर सरकार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि हम जमाकर्ताओं की राशि वापस कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे.

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बाढ़मॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया