लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः ए बेचारी तो ऐसे ही आईं, वह हटा तो बनाया, कोई मतलब है?, सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर खोया अपना आपा, राबड़ी देवी पर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2025 14:23 IST

Bihar Legislative Council: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा कि यह सब बोगस है। इसका कोई मतलब नहीं है। ऐसा कहीं देखा है? 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद विधान पार्षदों को टी-शर्ट ऊपर करने को कहा। राबड़ी देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमान को कोई सौगात नहीं दी है, सिर्फ जुमला और हवा हवाई है।अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आरक्षण लागू करने वाले नेताओं को गाली सुननी पड़ रही है।

पटनाः बिहार विधान परिषद में सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई राजद सदस्य हंगामा करने लगे और आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग करते हुए वेल में पहुंच गए। राजद के विधान पार्षद हरे रंग की शर्ट पहन पहन कर सदन में पहुंचे और 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही थीं। हंगामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं खड़े हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा कि यह सब बोगस है। इसका कोई मतलब नहीं है। ऐसा कहीं देखा है? 

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद विधान पार्षदों को टी-शर्ट ऊपर करने को कहा। इसके बाद टी-शर्ट पर लिखे बातों को पढ़ने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसा तो कोई पार्टी नहीं, जिसने इस तरह का किया हो। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमान को कोई सौगात नहीं दी है, सिर्फ जुमला और हवा हवाई है।

वहीं आरक्षण को लेकर राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आरक्षण लागू करने वाले नेताओं को गाली सुननी पड़ रही है। आरक्षण का जो हमारा अधिकार है उसे हम छोड़ेंगे नहीं। इस बीच राबड़ी देवी पर भड़कते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसके हस्बैंड(पति) का है पार्टी, इसको क्या है? ए बेचारी तो ऐसा ही आ गई है। जब वह हटा तो इसको बनवा दिया। इसका कोई मतलब है?

यह तो ऐसे ही है। यह सब ऐसा ही क्या-क्या करते रहता है? कोई पार्टी में इस तरह से देखे हैं? इस पार्टी का यही हाल है। इसका क्या मतलब है? हरा टी शर्ट पहन कर आए हैं, हम यही पूछ रहे हैं। सब ऊपर वाला भी बैठा है, हम उसको भी कहेंगे कि देश भर में कहीं देखा है इस तरह का? ये लोग यही सब कर रहा है, जो शर्ट नहीं पहना है वह ऊपर से रख लिया है।

आगे में कुछ लिखवाये हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यही राजद की संस्कृति है। इस दौरान राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई। बात बढ़ी तो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोर्चा संभाला और कहा कि सरकार 65 फीसदी आरक्षण देने के लिए कृत संकल्पित है, लेकिन फिलहाल मामला न्यायालय में है।

इसी बीच सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्ष के सदस्यों को चेताया और हल्ला नहीं करने की बात कही। लेकिन हंगामा के बीच विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। उसके बाद बिहार विधान परिषद कार्यवाही बिना विपक्ष के ही चलती रही। वहीं, राजद के विधान पार्षद बाहर आकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे। बता दें कि बिहार में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने का मामला अभी न्यायालय में लंबित है।

टॅग्स :बिहारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम