लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद चुनाव के परिणामों के बाद आमने-सामने आए भाजपा-जदयू, सीएम नीतीश कुमार भी नतीजों के देख रह गए हैरान

By आजाद खान | Updated: April 9, 2022 16:38 IST

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिन-जिन जगहों पर ऐसा लगता था कि उम्मीवार वहां जीतेंगे, वहीं उनकी हार हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर बिहार के ऊर्जा मंत्री ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी के चलते लोगों में भ्रम पैदा हो गया था।सीएम नीतीश कुमार ने भी परिणामों पर हैरानी जताई है।

पटना:बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकजुटता दिखती तो इस चुनाव के परिणाम कुछ और ही होते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं के कारण भी चुनाव के परिणमों पर असर पड़ा है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं के बिना मतलब के बयानबाजी और बड़बोलेपन का जिक्र करते हुए कहा कि इनके इन बयानों ने आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी। वहीं इस पर बोलते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी चुनाव परिणामों पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जहां लगता था कि उम्मीदवार जीत रहे हैं, वहीं पर उनकी हार हुई है। 

विधान परिषद चुनाव के परिणाम उल्टे निकले

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना के अशोक कन्वेंशन सेंटर में सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे भी विधान परिषद चुनाव के परिणामों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आम जनता के चुनाव नहीं हैं क्योंकि इसमें कुछ ही लोग केवल मतदान करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि किसी को ऐसा नहीं लगा था कि परिणाम उल्टे आएंगे। वे बोले के कई जगहों पर जहां उम्मीदवार जीत का दावा कर रहे थे, वहीं उनकी हार देखने को मिला है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को सीएम बने रहने की बात कही

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के पांच साल तक सीएम बने रहने की बात जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर नीतीश कुमार के सीएम बने रहने की बात को लेकर किसी को दुविधा है तो वे अपने पार्टी के आला कमान से पूछ लें। इसके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने उनका जवाब दिया था। उन्होंने उनके ही पार्टी में रहने पर सवाल खड़ा कर दिया है।

टॅग्स :बिहारLegislative Councilजेडीयूनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र