लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनावः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप ने मांगी 25 फीसदी हिस्सेदारी, श्रीकृष्ण के बिना जीत असंभव...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2022 20:17 IST

Bihar Legislative Council Election: राजद को चाहिये कि वह विधान परिषद चुनाव में कम से कम 25 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार को चुनने का काम तेजप्रताप के जिम्मे छोड़ दें.

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव छात्र जनशक्ति से जुडे़ 6 लोगों को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनायेंगे.  राजद को समझना चाहिये कि श्रीकृष्ण के बिना जीत असंभव है.छात्र जनशक्ति परिषद का पूरा समर्थन राजद के बाकी उम्मीदवारों को मिलेगा.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने अब अपनी पारिवारिक पार्टी में हिस्सेदारी की मांग कर दी है. वह नही चाहते हैं कि विधान परिषद चुनाव में सब टिकट तेजस्वी यादव ही बाटें. तेजप्रताप को विधान परिषद चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में 25 फीसदी हिस्सेदारी की मांग कर दी है.

 

बता दें कि स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है. बताया जाता है कि तेजप्रताप ने विधान परिषद की 24 सीटों में से 6 सीट की मांग कर दी है, ताकि वह अपने समर्थकों को खडा कर सकें. तेजप्रताप ने खुद यह कहने के बजाय अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के जरिये कराई है.

छात्र जनशक्ति परिषद के द्वारा चेतावनी भी दी गई है. छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने आज मीडिया से कहा कि बिहार के ज्यादातर छात्र और युवा तेज प्रताप यादव के साथ हैं. तेजप्रताप यादव के छात्र जनशक्ति परिषद से बिहार के ज्यादातर युवा जुड़ चुके हैं.

ऐसी स्थिति में राजद को चाहिये कि वह विधान परिषद चुनाव में कम से कम 25 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार को चुनने का काम तेजप्रताप के जिम्मे छोड़ दें. तेजप्रताप यादव छात्र जनशक्ति से जुडे़ 6 लोगों को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनायेंगे. प्रशांत ने कहा कि अगर राजद विधान परिषद की 6 सीटें छात्र जनशक्ति परिषद को देती है तो छात्र जनशक्ति परिषद का पूरा समर्थन राजद के बाकी उम्मीदवारों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रशांत प्रताप ने तेजप्रप्रताप यादव को श्रीकृष्ण बताते हुए कहा कि राजद को समझना चाहिये कि श्रीकृष्ण के बिना जीत असंभव है.

इसका सबूत दो सीटों पर हुए विधानसभा के उपचुनाव में मिल चुका है. कुछ दिनों पहले तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें राजद की हार हो गई थी. तेजप्रताप समर्थक कह रहे हैं कि कृष्ण की नाराजगी के कारण राजद की हार हुई थी.

उन्होंने कहा कि जदयू की तरफ से उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का आफर दिया जा चुका है, मगर सिद्धांतों के कारण तेजप्रताप मान नहीं रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत ने कहा कि छह सीटों पर तेजप्रताप का प्राधिकार है. अगर राजद बात नहीं मानता है तो समर्थन नहीं किया जाएगा. साथ ही पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के बिना जीत संभव नहीं है.

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos