लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council by-election: राजद विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द, निर्विरोध चुने जाएंगे जदयू नेता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2024 14:52 IST

Bihar Legislative Council by-election: राजद के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधान परिषद के तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने बीते 6 फरवरी को उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद की खाली एक सीट के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है। सीट के लिए विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया।महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार उतारने की संभावना न के बराबर है।

Bihar Legislative Council by-election: बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार के तौर पर जदयू नेता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार विधान सभा, सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। राजद विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। विधान परिषद की खाली एक सीट के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है। 

बता दें कि राजद के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधान परिषद के तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने बीते 6 फरवरी को उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने खाली हुई इस एक सीट के लिए विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट के लिए महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार उतारने की संभावना न के बराबर है।

ऐसे में श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। श्रीभगवान सिंह कुशवाहा नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री और जगदीशपुर से चार बार विधायक रहे श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने साल 1990 में भाकपा-माले के टिकट पर चुनाव जीता था।

लेकिन बाद में पाला बदलकर राजद में चले गए थे। इसके बाद वर्ष 2006 में उन्होंने इस सीट से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू से टिकट नहीं मिलने से नाराज श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने बगावत कर दी थी और लोजपा के टिकट पर जगदीशपुर से चुनाव लड़े थे। फिर 2021 में फिर से जदयू में उनकी वापसी हुई थी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए