लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council: बड़े-बड़े सूरमा को हराकर विधानसभा पहुंचे बंशीधर बृजवासी?, ली शपथ, जदयू, राजद और प्रशांत किशोर देखते रह गए...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2025 15:05 IST

Bihar Legislative Council: तिरहुत से विधान पार्षद रहे जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव में राजद उम्मीदवार तीसरे और जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा चौथे नंबर पर रहे। तिरहुत उपचुनाव में बंशीधर बृजवासी को 23,003 वोट मिले।दूसरे नंबर पर रहे जनसुराज के विनायक गौतम को 10,195 वोट मिले थे।

Bihar Legislative Council: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में निर्वाचित बंशीधर बृजवासी को शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में शपथ दिलाई गई। विधान परिषद के सभापति के कक्ष में उन्होंने सदन की सदस्यता ग्रहण की। तिरहुत उपचुनाव में बंशीधर बृजवासी को 23,003 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जनसुराज के विनायक गौतम को 10,195 वोट मिले थे। उपचुनाव में राजद उम्मीदवार तीसरे और जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा चौथे नंबर पर रहे। तिरहुत से विधान पार्षद रहे जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी।

पिछले कई दशकों से जदयू की सीट रही तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ। एक शिक्षक नेता ने बड़े-बड़े सियासी दलों और उम्मीदवारों को मात दे दी। शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेशों पर आपत्ति जताने के कारण बंशीधर बृजवासी को निलंबित कर दिया गया था।

बंशीधर बृजवासी ने तब बिहार के शिक्षकों के हित में बड़े स्तर पर आवाज उठाई थी। इसका खामियाजा उन्हें अपनी नौकरी गंवाकर उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों के समर्थन से तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोका। चुनाव में बंशीधर बृजवासी ने इतिहास बनाते हुए जहां जीत हासिल की, वहीं जदयू उम्मीदवार चौथे नम्बर पर रहे।

बंशीधर बृजवासी की जीत के पीछे शिक्षकों का गुस्सा रंग लाना माना गया। केके पाठक के कई आदेशों से बिहार के शिक्षकों को भारी परेशानी हुई। बाद में उनके समय के जारी कई आदेश बदले भी गये। यहां तक कि शिक्षा विभाग से भी केके पाठक की विदाई हो गई।

नीतीश सरकार ने एस. सिद्धार्थ को विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया। हालांकि इस बीच तिरहुत स्नातक चुनाव में शिक्षकों ने अपने गुस्से के रूप में बंशीधर बृजवासी को जोरदार समर्थन देकर जीत दिलाई और नीतीश सरकार को सख्त संदेश भी दे दिया।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूBJPचुनाव आयोगउपचुनावनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब