लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित 11 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2024 14:13 IST

Bihar Legislative Council: निर्वाचित होने वाले विधान पार्षदों में भाजपा से तीन, जदयू के दो, राजद के 4, भाकपा (माले) से एक और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Legislative Council: सभी 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।Bihar Legislative Council: अब्दुल बारी सिद्दकी, डॉक्टर उर्मिला ठाकुर और फैसल अली को शपथ दिलाई गई।Bihar Legislative Council: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चौथी बार विधान पार्षद चुने गए हैं।

Bihar Legislative Council: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने मंगलवार को शपथ दिलाई। इस दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी सभागार में मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता के अलावे जदयू कोटे से खालिद अनवर और सैयद फैसल अली शामिल रहे। जबकि राजद की ओर से अब्दुल बारी सिद्दकी, डॉक्टर उर्मिला ठाकुर और फैसल अली को शपथ दिलाई गई।

वहीं, भाकपा (माले) से शशि यादव और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने भी शपथ ली। बता दें कि निर्वाचित होने वाले विधान पार्षदों में भाजपा से तीन, जदयू के दो, राजद के 4, भाकपा (माले) से एक और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक सदस्य हैं। सभी 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चौथी बार विधान पार्षद चुने गए हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyराबड़ी देवीपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम