लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Assembly: भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को 5 मार्शलों ने उठाकर सदन के बाहर निकाला, अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष एक्शन में, जानें कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2023 17:50 IST

Bihar Legislative Assembly: विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने हंगामा कर रहे भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसासाराम और बिहार शरीफ की घटना की एनआईए से जांच की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा का कहना था कि सरकार की नाकामी के कारण बिहार में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

Bihar Legislative Assembly: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन था। ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पहले बुधवार सुबह 11 बजे से प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने सासाराम और बिहार शरीफ की घटना की एनआईए से जांच की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने हंगामा कर रहे भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया। इसके बाद जीवेश मिश्रा को 5 मार्शलों ने हाथ और पैर से उठाकर सदन के बाहर निकाल दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा का कहना था कि सरकार की नाकामी के कारण बिहार में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। जबकि सत्ताधारी दल के विधायकों का आरोप है कि भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत रामनवमी के मौके पर हिंसा फैलाने का काम किया है।

भाजपा के विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका दिया। हंगामे के बीच सासाराम और नवादा में हिंसा को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार से जबाव मांगा। जिसके बाद जबाव देने संसदीय कार्यमंत्री व वित्त मंत्री विजय चौधरी जबाव देने उठे।

इसी बीच भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा हंगामा करने लगे। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री बोल रहे हैं, आप सुनिए। सरकार जबाव दे रही है। आप नहीं बैठिएगा तो निकाल बाहर निकाल दिया जायेगा। जब वह नहीं माने तो विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर जीवेश मिश्रा को बाहर निकालने का आदेश दे दिया।

वहीं, संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दिया जा रहा है, लेकिन विपक्ष को सुनने में कोई रुचि नहीं है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से मुस्तैद है। हालांकि, वित्त मंत्री के बोलने के क्रम में भाजपा नेताओं का हंगामा जारी रहा। विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि यही पढ़ाई हुई है।

जनता ने आपको ढोल बजाने भेजा है। ढोल बजाना है तो अपने क्षेत्र में जाकर बजाइए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता अपने आचरण का प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा विधायक को मार्शल आउट कराने से नाराज भाजपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट