लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने जताई आपत्ति, हिन्दुस्तान की जगह भारत के नाम पर लिया शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2020 21:05 IST

अख्तरुल ईमान को उर्दू भाषा में शपथ लेनी थी लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की.

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम के विधायक ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है. मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है.उर्दू में जो शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है, उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है.

पटनाः बिहार में नवनिर्वाचित विधायकों को आज सदन के सदस्यता की शपथ दिलाये जाने के दौरान एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने आपत्ति जताते हुए थोड़ी देर के लिए सदन में अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी.

एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया, वैसे ही उन्होंने खडे़ होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी. अख्तरुल को उर्दू भाषा में शपथ लेनी थी लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की.

एआईएमआईएम के विधायक ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है. मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन उर्दू में जो शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है, उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है. विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिंदुस्तान की संविधान की.

प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी भी हैरान हो गए

विधायक की बात सुन शपथ दिला रहे प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी भी हैरान हो गए. जीतन राम मांझी ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है. हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल बहुत पहले से ही होता आ रहा है, लेकिन इसका विधायक पर कोई असर नहीं पड़ा वह अपने बात पर अडे़ रहे. इससे बाकी विधायक भी हैरान हो गए. 

वहीं, विधानसभा में सदस्यता की शपथ लेते वक्त 'हिंदुस्तान' शब्द पर आपत्ति जताने वाले एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने सदन से बाहर निकलते ही अपना सुर बदलने लगे हैं. सदन से बाहर निकलने के बाद अख्तरुल ईमान ने मीडिया के सामने कहा कि हिंदुस्तान शब्द पर कोई आपत्ति नहीं जताई बल्कि इतना जरूर कहा कि जब सभी भाषाओं में 'भारत के संविधान' शब्द का इस्तेमाल होता है तो फिर उर्दू में भी ऐसा ही होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली.

अख्तरुल ईमान ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रस्तावना में जब 'भारत के लोग' और भारत का संविधान बोला जा रहा है तो ऐसे में भारत ही बोलना ज्यादा उचित है. उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुस्तान शब्द से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जब भारत बोलना ज्यादा मुनासिब है तो भारत शब्द का ही इस्तेमाल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं में भारत शब्द का ही इस्तेमाल होता है. उसी के तर्ज पर उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जब उर्दू में शपथ पत्र ट्रांसलेट किया जाए तो उसमें भी हिंदुस्तान की जगह भारत शब्द लिखा जाना चाहिए. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसीपटनाकांग्रेसजीतन राम मांझीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?