लाइव न्यूज़ :

बिहारः शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोनों सदनों की कार्यवाही चढ़ी हंगामे की भेंट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2019 17:33 IST

नियोजित शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने आज खूब हंगामा किया और इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए सरकार पर गरीबों और शिक्षकों का दमन करने का आरोप लगाया.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में नियोजित शिक्षकों पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार (19 जुलाई) को विपक्ष ने विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही बाधित रही. विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए. विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नीतीश सरकार पर हमलावर दिखीं.

बिहार की राजधानी पटना में नियोजित शिक्षकों पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार (19 जुलाई) को विपक्ष ने विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही बाधित रही. विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए. विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नीतीश सरकार पर हमलावर दिखीं. वह आज पहली बार सदन के वेल में पहुंच गईं और सरकार पर महिला शिक्षकों की पिटाई पर नाराजगी जताई.

नियोजित शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने आज खूब हंगामा किया और इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए सरकार पर गरीबों और शिक्षकों का दमन करने का आरोप लगाया. विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट ही चल सकी. विपक्षी पार्टियों ने लगातार इस मामले को लेकर वेल में आकर नारेबाजी की. सदन के बाहर भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. 

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश सरकार शिक्षकों का दमन कर रही है. शिक्षकों पर लाठीचार्ज करवाना निंदनीय है. सरकार को जख्मी शिक्षकों का फ्री में इलाज करवाना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि राजद की सरकार बनेगी तो शिक्षकों की हर मांग को हम पूरी करेंगे. वहीं जदयू नेता ने कहा कि शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की सरकार जांच कराएगी, जो लोग दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि शिक्षकों पर हुआ लाठीचार्ज ठीक नहीं है. घटना में कई लोग घायल हैं. यह सरकार 2005 से ही शिक्षकों और कर्मचारी पर लाठीचार्ज कराती रही है. इस सरकार का काम केवल घोषणा करना है. 

उन्होंने कहा कि कल की घटना में महिला टीचर पर भी लाठीचार्ज हुआ है. जनता सब देख रही है. शिक्षकों की मांग जायज है. वहीं, भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि शिक्षकों को भी रोड़ा-पत्थर नहीं चलाना चाहिए थी. यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. शिक्षकों की मांग को सरकार हमेशा से सुनती आई है. लेकिन मांगों को लेकर उनलोगों का उपद्रव करना सही नहीं है. 

वहीं, विधान परिषद में नवल किशोर यादव ने इंटर, मैट्रिक की कॉपियों की जांच करने वाले शिक्षकों को पारिश्रमिक नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया और उन्हें पारिश्रमिक देने की मांग की, जिसका सीपीआई नेता संजय कुमार ने भी समर्थन किया. कांग्रेस नेता नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों पर लाठीचार्ज करवाया गया जो सही नहीं है, वहीं उन्होंने कहा कि छपरा में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. इन दोनों मामलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तो इस्तीफा दे देना चाहिए.

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत