लाइव न्यूज़ :

Bihar Latest Updates: बिहार में बहार और फिर से नीतीशे सरकार?, 202 पर NDA, महागठबंधन खाते में 35 सीट, अन्य के पास 6 सीट, देखिए पार्टीवार आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2025 05:28 IST

Bihar Latest Updates: राजग खेमे के प्रमुख विजेताओं में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी, संजय सरावगी और भाजपा की मैथिली ठाकुर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है।भाकपा (माले) लिबरेशन ने दो सीट और माकपा ने एक सीट जीती है।राजद ने 25 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 6 सीट जीती हैं।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, गठबंधन अब तक 243 में से 202 सीट जीत चुका है। भाजपा 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 85 सीट जीती हैं। लोजपा (राम विलास) ने 19 सीट जीती हैं। हम (से) ने 5 सीट जीती हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीट जीती हैं।

Bihar Election Result 2025 LIVE: पार्टीवार

भारतीय जनता पार्टी- 89

जनता दल (यूनाइटेड)- 85

राष्ट्रीय जनता दल- 25

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)- 19

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 6

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 5

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)- 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 4

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन)-2

भारतीय समावेशी पार्टी-1

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- 1

बहुजन समाज पार्टी- 1

राजग खेमे के प्रमुख विजेताओं में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी, संजय सरावगी और भाजपा की मैथिली ठाकुर शामिल हैं। विपक्षी खेमे से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव, दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब और भाकपा (माले) लिबरेशन के संदीप सौरव प्रमुख विजेताओं में रहे।

‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और अब तक वह केवल 35 सीट ही जीत सका है। राजद ने 25 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 6 सीट जीती हैं। भाकपा (माले) लिबरेशन ने दो सीट और माकपा ने एक सीट जीती है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है।

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल छह ही सीट पर चुनाव जीत सकी

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीट पर चुनाव लड़ा और केवल छह सीट ही जीत सकी। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से हार गए, निवर्तमान विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को कदवा सीट पर जद (यू) उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने 18,368 मतों के अंतर से हराया।

कांग्रेस के जो छह उम्मीदवार जीते उनमें सुरेंद्र प्रसाद (वाल्मीकि नगर), अभिषेक रंजन (चनपटिया), मनोज विश्वास (फॉर्ब्सगंज), अबिदुर रहमान (अररिया), मोहम्मद कमरूल होदा (किशनगंज) और मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) शामिल हैं।

हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से निष्पक्ष नहीं था: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया और कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया।

बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” उन्होंने लिखा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। राहुल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।” बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गई। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 200 से अधिक सीट हासिल हुईं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो