लाइव न्यूज़ :

बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा- अंग्रेजों के दलालों का संचालन नागपुर से होता है

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2023 19:48 IST

बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिन्हें आज 10 फीसदी में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। आलोक मेहता का निशाना आरएसएस पर था।

Open in App
ठळक मुद्देअंग्रेजों के दलालों का संचालन नागपुर से होता है - आलोक मेहताराजद नेता के इस विवादित बयान पर जकमर हंगामा हुआअपने विवादित बयान कायम हैं आलोक मेहता

पटना: बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा था कि आज आरएसएस को 10 फीसदी में गिना जाता है। वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। राजद नेता के इस विवादित बयान पर जकमर हंगामा हुआ था। लेकिन आलोक मेहता अपने विवादित बयान को जायज ठहराने में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी 10 फीसदी वाले बयान पर कायम रहते हुए कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने यह बात कही थी।

आलोक मेहता ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने ही कहा था कि जो अंग्रेजों के दलाल थे उन्हें अंग्रेजों ने भारत से जाने से पहले अपनी सत्ता सौंपी थी। वह शोषक हो गए। यह वही 10 फीसदी हैं जो रूप बदल-बदल कर लोगों का शोषण करते रहते हैं।

आलोक मेहता ने कहा कि अंग्रेजों के दलालों का संचालन नागपुर से होता है। जब उनसे पूछा गया कि वह इसे साफ करें कि यह शोषक वर्ग कौन है? तो आलोक मेहता ने साफ कहा कि जो शोषक वर्ग है वह नागपुर से संचालित होता है। नागपुर के संचालन से ही शोषक वर्ग काम कर रहा है। आरएसएस के लोग अंग्रेजों के दलाल थे। अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे। आज स्थिति यह हो गई सरकारी एजेंसियां बिक रही है। रेलवे, एयरपोर्ट सब बिक गए। बाद समय में कुछ बदलाव जरूर हुए। लालू यादव नीतीश कुमार के समय बदलाव हुए लेकिन घूम फिर कर वह दलाल वर्ग और शोषक वर्ग अत्याचार करता रहा।

बता दें कि आलोक मेहता ने भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिन्हें आज 10 फीसदी में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। इतना ही नहीं मंत्री ने यह भी कहा कि यह जो 10 फीसदी लोग हैं उनके सामने जो आवाज उठाता था उनकी जुबान बंद कर दी जाती थी। उन्होंने कहा जो लोग 10 फीसदी हैं। आने वाले समय में आरक्षण पर खतरा है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरएसएसBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति