लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू यादव के पटना आगमन का तार जुड़ रहा है आनंद मोहन की रिहाई से, सत्ता के गलियारे में मची हलचल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2023 16:15 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव लगभग नौ महीने के बाद शुक्रवार को वापस पटना लौट रहे हैं। उनके बिहार वापसी को आनंदमोहन की रिहाई से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की लंबे वक्त के बाद हो रही है पटना वापसी लालू यादव का 5 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था सिंगापुर से वापसी के बाद लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर थे

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव लगभग नौ महीने के बाद शुक्रवार को वापस पटना लौट रहे हैं। दरअसल, लालू पिछले तीन महीने से दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे थे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार है और वो कल सुबह पटना आ रहे हैं। लालू पटना आने के बाद भी कुछ ही लोगों से मुलकात कर सकेंगे।

दरअसल, सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में पिछले वर्ष 5 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी प्रत्यारोपण किया गया था। उस समय राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों सिंगापुर में मौजूद थे। उसके बाद लगभग ढाई माह तक लालू का इलाज वहीं चला था और 11 फरवरी को लालू भारत वापस आए थे। वहां वो अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। इस दौरान भी उनका मिलाना-जुलना बेहद की कम लोगों से हुआ।

हालांकि, इस बीच लालू से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे। लालू के कल पटना आगमन को बाहुबली नेता आंनद मोहन की रिहाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस बीच गोपालगंज के तत्कालिन डीएम जी कृष्णैया की हत्या में सजायाप्ता आनंद मोहन को आज उस मामले में रिहाई दे दी गई है। रिहाई के बाद सूबे की राजनीति गर्म है।

आनंदमोहन की रिहाई पर कई तरफ से सवाल भी उठ रहे हैं। इसके बाद कल लालू के बिहार आगमन को भी उनकी रिहाई से जोड़ा जा रहा है। इस बात की सच्चाई आने वाले वक्त में ही मालूम चलेगा। इधर, नीतीश कुमार के साथ ही साथ अंदरखाने लालू यादव की भी भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम जारी है। यही वजह है कि लालू समय दर समय विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करते रहते हैं। इतना ही नहीं बीमार होने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई तरह की सालाह भी देते हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवमीसा भारतीआनंद मोहन सिंहपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील