लाइव न्यूज़ :

बिहारः तेजप्रताप यादव अब स्कूल खोलेंगे, ट्वीट कर दी जानकारी, नाम लालू पाठशाला रखा जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2022 18:14 IST

बिहार में 11 साल के एक बच्चे सोनू की खूब चर्चा हो रही है. जो बेबाकी से अपनी शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित खुद तेजप्रताप यादव के आगे चिंता जाहिर कर चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप ने सोनू से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी.तेजप्रताप ने भी कहा था कि वह उसके फैन हो चुके हैं और जल्द ही उनसे मिलने के लिए आएंगे. पिता और मां के नाम से अगरबत्ती का व्यवसाय शुरू किया था.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ लाल तेजप्रताप यादव अब स्कूल खोलने जा रहे हैं. यह स्कूल गरीब बच्‍चों के लिए होगा और इसका नाम लालू पाठशाला रखा जायेगा. तेजप्रताप ने आज घोषणा की है कि वह बिहार में जल्द ही ’एलआर पाठशाला’ की शुरुआत करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा है कि इसमें गरीब वंचित परिवार के बच्चों को नामकरण लिया जाएगा. अपने ट्वीट में तेजप्रताप ने लिखा है कि सोनू ने भ्रष्‍ट व्‍यवस्‍था को बेपर्दा कर दिया है. ऐसे न जाने कितने सोनू शिक्षा से वंचित हैं. उन्होंने लिखा है कि  'सोनू जिसने पूरे बिहार के भ्रष्ट सिस्टम का पोल खोल दिया, न जाने ऐसे कितने सोनू शिक्षा से वंचित है बिहार का कोई गरीब इस भ्रष्ट सिस्टम के कारण शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए लालू पाठशाला की शुरुआत करने जा रहा हूं.’

दरअसल, इन दिनों बिहार में 11 साल के एक बच्चे सोनू की खूब चर्चा हो रही है. जो बेबाकी से अपनी शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित खुद तेजप्रताप के आगे चिंता जाहिर कर चुका है. बीते मंगलवार को तेजप्रताप ने सोनू से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी. जिसमें सोनू ने आईएएस बनन की ख्वाहिश जताई थी.

वहीं उसने तेजप्रताप को मिलने के लिए भी बुलाया था. बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने भी कहा था कि वह उसके फैन हो चुके हैं और जल्द ही उनसे मिलने के लिए आएंगे. यहां उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप कई प्रकार के व्यवसाय से जुडे़ हैं. कुछ माह पहले उन्होंने पिता और मां के नाम से अगरबत्ती का व्यवसाय शुरू किया था, फिर चावल का व्यापार शुरू किया.

बीच में उन्होंने घोषणा कि थी कि वह मुंबई में देसी रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं. मुंबई के साथ ही लालू रसोई नाम से देशभर में रेस्टोरेंट खोलेंगे. इसमें खाने के बाद गांव की याद आ जाएगी. लालू रसोई पूरी तरह से देशी और ग्रामीण अंदाज में होगा. इसे बैलगाडी, कृत्रिम गाय, खटिया, पुआल आदि से ग्रामीण लुक दिया जाएगा. इसमें ग्रामीण भोजन की मात्रा अधिक रहेगी.

टॅग्स :बिहारपटनातेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण