लाइव न्यूज़ :

Bihar Lalu-Rabri rule: राजद शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, सीएम नीतीश कुमार बोले- आज 10-11 बजे रात तक लड़का-लड़की बाहर घूमते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2025 19:13 IST

Bihar Lalu-Rabri rule: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने संत रविदास जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए अपने चिरप्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने किसी का नाम लिए बिना ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा।मौजूदा सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ की।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। 

पटनाः संत रविदास जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित विकास मित्रों के संवर्धन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज सुधारक संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि वर्ष 2005 के पहले पटना जैसे शहरों में शाम में भी कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। आज 10-11 बजे रात तक लड़का-लड़की घर से बाहर घूमते हैं। उन्होंने इसे बदले हुए बिहार की तस्वीर बताया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार भी विकास योजनाओं पर बारीकी से ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हर वर्ग के लिए काम हो रहा है। भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार चलाते हुए हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। पहले कोई काम नहीं होता था। हम लोगों ने बिहार के विकास के लिए काम किया।

नतीजा है कि आज हर क्षेत्र में बिहार में काम हो रहा है। उन्होंने फिर से कहा कि वे अब कहीं नहीं जाने वाले हैं। वे भाजपा के साथ ही सरकार में रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एससी एसटी वर्गों के हित में बिहार सरकार काफी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं तो इसके पीछे अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान रहा।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग (जदयू -भाजपा) वर्ष 2005 से एक साथ मिलकर राज्य का विकास कर रहे हैं। वहीं, संत रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि संत रविदास महान संत एवं अद्वितीय कवि थे जिन्होंने सामाजिक एकता एवं मानवतावादी मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो समाज में एकता, भाईचारा एवं आपसी बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिये। कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में उसके शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब