लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर लालू-राबड़ी परिवार में विद्रोह?, तेज प्रताप यादव के बाद रोहिणी आचार्य?, विरोध का स्वर मुखर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2025 15:42 IST

रोहिणी आचार्य ने इसी के विरोध में लिखी गई एक फेसबुक पोस्ट को शेयर कर दिया है। रोहिणी ने गुरुवार को सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष रथ(बस) तैयार किया गया है। तेजस्वी के लिए आगे एक खास सीट तैयार की गई है।बुधवार को इस सीट पर संजय यादव बैठकर घूमते नजर आए। रथ पर आगे की सीट पर संजय यादव बैठे नजर आ रहे हैं।

पटनाः राजद और तेजस्वी यादव की राजनीति में सांसद संजय यादव की बढ़ती पकड़ अब लालू परिवार के भीतर विरोध का कारण बनती जा रही है। पार्टी सांसद और तेजस्वी के सबसे करीबी माने जाने वाले संजय यादव के खिलाफ लंबे समय से मीसा भारती और तेज प्रताप यादव का रुख कड़ा रहा है। अब रोहिणी आचार्य भी इस पंक्ति में खड़ी हो गईं हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के लिए एक विशेष रथ(बस) तैयार किया गया है। जिसमें तेजस्वी के लिए आगे एक खास सीट तैयार की गई है।

बुधवार को इस सीट पर संजय यादव बैठकर घूमते नजर आए। रोहिणी आचार्य ने इसी के विरोध में लिखी गई एक फेसबुक पोस्ट को शेयर कर दिया है। रोहिणी ने गुरुवार को सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें रथ पर आगे की सीट पर संजय यादव बैठे नजर आ रहे हैं।

दरअसल, पटना निवासी आलोक कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की बस में संजय यादव को उस फ्रंट सीट पर बैठे दिखाया गया है, जो तेजस्वी की मानी जाती है। आलोक ने सवाल उठाया कि तेजस्वी की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी पर कोई और कैसे बैठ सकता है?

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FLiveBiharDN%2Fvideos%2F1243205454273943%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

इसी पोस्ट को रोहिणी आचार्या ने बिना किसी टिप्पणी के अपने पेज पर शेयर कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहिणी इस पोस्ट से पूरी तरह सहमत हैं। बता दें कि तेज प्रताप यादव अक्सर पार्टी और परिवार में ‘जयचंदों’ के होने की बात करते हैं। जानकारों के अनुसार उनका निशाना संजय यादव पर ही होता है। अब रोहिणी आचार्या ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिया है कि वे भी संजय से नाराज हैं।

वहीं, राजनीतिक हलकों में इसे संजय यादव के खिलाफ लालू परिवार में बढ़ते असंतोष का संकेत माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही गांव के निवासी संजय यादव कहने को तो राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन राजद में उनकी भूमिका रणनीतिकार और तेजस्वी के सबसे विश्वसनीय सलाहकार की है।

तेजस्वी से उनकी दोस्ती क्रिकेट के दिनों से शुरू हुई थी। बाद में लालू यादव के जेल जाने के बाद पटना लौटे तेजस्वी ने उन्हें राजनीति में भी साथ ले लिया। संजय यादव ने पार्टी की रणनीति और छवि को इस तरह गढ़ा कि आज राजद का नाम लेने पर लालू से ज्यादा तेजस्वी की तस्वीर उभरती है। फैसलों पर उनका असर इतना है कि कई नेता और परिवार के सदस्य उन्हें ‘अनौपचारिक केंद्र’ मानते हैं।

यही कारण है कि उनकी बढ़ती ताकत को लेकर परिवार के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है। रोहिणी आचार्या हाल ही में सारण लोकसभा सीट से बेहद कम अंतर से चुनाव हारी थीं और अब उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में संजय यादव के खिलाफ उनकी नाराजगी का सार्वजनिक होना न केवल पारिवारिक मतभेदों को उजागर करता है, बल्कि पार्टी की चुनावी रणनीति पर भी असर डाल सकता है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवपटनाराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?