लाइव न्यूज़ :

Bihar: लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- वह सिर्फ आँख सेंकने जा रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2024 14:16 IST

नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि वह आंख सेकने जा रहे हैं। जाने दीजिए। वह यात्रा नहीं करेंगे सिर्फ आंख सेकने जा रहे हैं।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर निकलने को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने विवादित बयान देकर बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि वह आंख सेकने जा रहे हैं। जाने दीजिए। वह यात्रा नहीं करेंगे सिर्फ आंख सेकने जा रहे हैं। पहले आंख सेकें अपना फिर सरकार बनाने के लिए सोचें। वहीं, विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के 225 सीट जीतने के दावे पर भी लालू यादव ने कहा कि वह पहले आंख सेकें अपना फिर सरकार बनाने के लिए सोचें। 2025 में हम लोग सरकार बनाएंगे।

इस बयान पर भाजपा और जदयू के नेताओं ने लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लेते हुए इसे घोर आपत्तिजनक बताया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा ने लालू यादव के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आधी आबादी के बारे में किसी के अंदर इतनी घटिया सोच शर्मनाक है। इंडिया ब्लॉक के नेता के इस शर्मनाक बयान की जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी। हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के ऐतिहासिक फैसलों के कारण महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है बिहार। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव को मानसिक रोगी बताते हुए कहा कि लालू यादव को कोईलवर में इलाज कराने की जरूरत है। उन्होंने लालू यादव के बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने जा रहे हैं। उनकी यात्रा पर लालू यादव ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह चिंताजनक है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले हम समझते थे कि लालू यादव शारीरिक रूप से बीमार हैं, लेकिन उनके बयान से साफ हो गया है कि वे मानसिक रूप से भी बीमार हो गए हैं। उनको अब कोईलवर में इलाज कराने की आवश्यकता है। 

दूसरी ओर, जदयू विधान पार्षद एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस को आप आंख दिखाइए, नीतीश कुमार की तरफ आंख दिखाने का हिम्मत आपने कैसे कर दिया? आपकी बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद हो गई है। नीरज कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लालू प्रसाद जी, क्या आप राजनीतिक भाषाई आवारा हो गए हैं? बिहार के कोईलवर में नीतीश कुमार जी ने मानसिक अस्पताल बना दिया है, वहां जाकर इलाज करवा लीजिए।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवNitin Kumarबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष