लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी दो अलग-अलग मामलों में पटना कोर्ट में हुए पेश, मिली जमानत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2022 16:45 IST

लालू प्रसाद को तीन मामले में कोर्ट में पेश होना था, जिसमें एक केस में उनके वकील के निधन के कारण सुनवाई टल गई। वहीं दो अन्य केस में लालू प्रसाद कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान उनके साथ राबड़ी देवी भी मौजूद थी।

Open in App
ठळक मुद्देयादव दंपती पर 2010 में जीआरपी पटना के सामने धरना प्रदर्शन करने का है मामला इस केस में दोनों को कोर्ट ने 10-10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज सुबह चुनाव से संबंधित धरना-प्रदर्शन मामले में पटना स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। मामला 12 साल पुराने धरना प्रदर्शन से जुड़ा बताया गया, जिसमें उनके साथ राबड़ी देवी के खिलाफ मामला दर्ज था। जबकि, मानहानि के एक दूसरे मामले में भी लालू प्रसाद इसी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। मानहानि का यह मामला भागलपुर के उदयकांत मिश्रा ने लालू प्रसाद के खिलाफ दायर किया था। लालू प्रसाद यादव ने वहां अपना पक्ष रखा। 

बताया गया आज लालू प्रसाद को तीन मामले में कोर्ट में पेश होना था, जिसमें एक केस में उनके वकील के निधन के कारण सुनवाई टल गई। वहीं दो अन्य केस में लालू प्रसाद कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान उनके साथ राबड़ी देवी भी मौजूद थी। बताया गया कि यादव दंपती पर 2010 में जीआरपी पटना के सामने धरना प्रदर्शन करने का मामला दर्ज था। जिसमें आज एमपी- एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई है। बताया गया कि इस केस में दोनों को कोर्ट ने 10-10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दिया।

वहीं, एक मानहानि के एक अन्य मामले में इसी कोर्ट में सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पेश हुए। यह मुकदमा भागलपुर के उदयकांत मिश्रा ने दायर किया था। मिश्रा ने एक टिपण्णी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। भागलपुर के उदयकांत मिश्रा को लेकर भी लालू यादव ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसमे लालू यादव से कोर्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने ऐसी कोई विवादित टिप्पणी की थी? जिस पर लालू प्रसाद ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया था। 

दरअसल, 10 सितम्बर 2017 को भागलपुर के सैंडिस कम्पाउंड में सार्वजनिक रूप से लालू प्रसाद ने उदयकांत मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री के साथ रिश्ते पर सवाल उठाया था। लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश कुमार जब भी भागलपुर आते हैं तो उदयकांत मिश्रा के घर पर ही ठहरते हैं। इस दौरान उन्होंने उदयकांत मिश्रा का नाम उस समय के चर्चित सृजन घोटाले से भी जोड़ दिया था। 

जिस पर आपत्ति जाहिर करते हुए उदयकांत मिश्रा ने मानहानि का केस किया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षाविद् होने व समाज के सभी वर्गों से जान-पहचान होने के कारण उनके यहां सभी का आना-जाना रहता है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 35 वर्षों की पुरानी मित्रता है। इस कारण नीतीश कुमार जब भी भागलपुर दौरे पर होते हैं तो घर पर मां से मिलने आते हैं। सामाजिक दायित्वों के तहत मुख्यमंत्री अगर किसी के घर जाते हैं तो इसमें आपत्ति क्यों? 

सृजन घोटाला में नाहक घसीटे जाने पर उदयकांत मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लेना-देना नहीं है। इन मामलों के अलावा दूसरी ओर सीबीआई विशेष कोर्ट की ओर से लालू यादव के पासपोर्ट मामले की सुनवाई के लिए अब 14 तारीख को सुनवाई की जाएगी। ये सुनवाई 10 तारीख यानी आज होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। ऐसे में लालू प्रसाद यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है और उन्हें पासपोर्ट जल्द से जल्द चाहिए, लेकिन सुनवाई की तारीख आगे बढ़ जाना, उन्हें थोड़ी परेशान कर सकती है।

टॅग्स :राबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए