लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में ही रहे प्रवासी मजूदर, यहीं मिलेगा काम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2020 17:41 IST

मुख्यमंत्री ने क्वॉरंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने आज पहले दौर में 10 जिलों के 20 क्वारंटाइन सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निरीक्षण किया.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने इस दौरान प्रवासियों से बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिया कि घर में ही उनकी रोजी-रोटी का जुगाड़ किया जा रहा है.सरकार का मकसद घर में ही लोगों को रोजगार मुहैया कराने का है.

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज क्वॉरंटाइन केंद्रों का डिजिटल निरीक्षण किया और प्रवासी मजदूरों से संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि सब लोग क्वॉरंटाइन सेंटर में रहें, यह सब लोगों के हित में है. उन्होंने सभी से कहा कि आप तमाम लोग बिहार में ही रहें, आप सभी को बिहार में ही काम दिया जाएगा. 

वहीं, मुख्यमंत्री ने क्वॉरंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने आज पहले दौर में 10 जिलों के 20 क्वारंटाइन सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निरीक्षण किया. नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रवासियों से बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिया कि घर में ही उनकी रोजी-रोटी का जुगाड़ किया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इच्छुक लोगों का जॉब कार्ड बनाएं, सभी को उनके स्किल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं.

मुख्यमंत्री ने आप्रवासियों को कहा है कि उन्हें प्रदेश जाने की जरूरत नहीं पडेगी. अगर वह चाहें तो यहीं रह सकते हैं और अपने हुनर का इस्तेमाल कर बिहार के विकास में भूमिका निभा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार इसके लोगों के साथ-साथ अन्य कामगारों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कार्य योजना बनाकर काम कर रही है. सरकार का मकसद घर में ही लोगों को रोजगार मुहैया कराने का है.

इस डिजिटल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन सेंटर में भोजन, पानी, रसोई घर, लोगों की रहने की व्यवस्था और केंद्र में साफ-सफाई को लेकर भी बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री से आप्रवासियों ने कहा कि वह बाहर नहीं जाना चाहते हैं. बिहार में ही रहकर काम करना चाहते हैं.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान यह निर्देश दिया कि जिलों में श्रमिकों के स्किल के अनुरूप नए उद्योगों को बढ़ावा दें. पेवर ब्लॉक उद्योग की बिहार में असीम संभावनाएं हैं. जल जीवन हरियाली हर घर पक्की गली नली एवं अन्य योजना के तहत किए गए कार्यों में पेवर ब्लॉक का इस्तेमाल करें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि महिलाओं को जीविका से जोडें ताकि उन्हें रोजगार मिल सके. मुख्यमंत्री ने आप्रवासी मजदूरों से कहा है कि आप लोग बिहार में रहिए अपने श्रम बल एवं स्किल का यही उपयोग कीजिए आप सभी लोग बिहार के विकास में भागीदार बने. 

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए