लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: भागलपुर में एनएच-31 पर सड़क हादसे में एक दंपति समेत चार की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2020 21:54 IST

भागलपुर के नौगछिया में एनएच-31 पर तड़के यह हादसा हुआ और इसमें तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भागलपुर को ऑरेंज जोन में रखा गया है।पुलिस एनएच समेत दूसरे मार्गों पर लगातार आने-जाने वाले लोगों को लेकर सतर्क है।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से होकर जाने वाली एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें झारखंड के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी और एक ट्रक के चालक और उसका सहायक शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। भागलपुर के नौगछिया में एनएच-31 पर तड़के यह हादसा हुआ और इसमें तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खारिक थाना के प्रभारी एस एन चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान रांची के निवासी गोपाल पांडे और उनकी पत्नी उषा देवी और चालक गुंजन और सहायक सुनील के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण वाहनों की अनुपलब्धता के कारण दंपति रांची से साइकिल से ही पटना जा रहा था और थक जाने के बाद वे नौगछिया जीरो माइल पर ट्रक पर चढ़ गए।

रांची नौगछिया से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने बताया कि कटिहार के एक कारखाने के तीन श्रमिक भी 75 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वहां तक पहुंचे थे, वे भी ट्रक में सवार हो गए। ये लोग सारण जिले के अपने घरों की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज नौगछिया सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और हादसे के बाद मौके से फरार चालक की तलाश जारी है।  पुलिस ने बताया कि हर तरह से  इस मामले की जांच की जा रही है। 

इसके साथ ही बता दें कि बिहार के भागलपुर को ऑरेंज जोन में रखा गया है। यहां पुलिस एनएच समेत दूसरे मार्गों पर लगातार आने-जाने वाले लोगों को लेकर सतर्क है। एनएच पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। यही वजह है कि घटना की सूचना मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

टॅग्स :बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब