लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Khabar: बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2020 18:39 IST

रोहतास जिले में आज तड़के सुबह बज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से दो सहोदर भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. 

Open in App
ठळक मुद्देआम के पेडों पर लगे मंजर भी गिर गये है. भागलपुर में किसान, गेहूं, आम और लीची जैसे पैदावार पर आश्रित होते हैं. इस बारिश से चना, गेहूं, सरसों, मटर, गोभी, साग-सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.

पटना:बिहार में होली के बाद से मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली है कि किसानों की कमर ही तोडकर रख दी है. किसानों के खेतों में लगी सभी फसल नष्ट हो गया है. मौसम विभाग की तरफ से राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों के लिए आंधी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. आज सुबह से ही पटना सहित कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश हो रही है. वहीं, रोहतास जिले में आज तडके सुबह बज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से दो सहोदर भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. 

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हुई. शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक मौसम सभी को डरा रहा था, आसमान में घने बादल छाया रहा. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, शिवहर समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, कीशनगंज, सहरसा, पूर्णिया बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत बिहार के अन्य जिलों में गुरुवार और आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. 

गेहूं और तेलहन की फसल खेतों में बर्बाद 

गुरुवार से बारिश बिहार कई जिलों में हो रही है. गुरुवार की देर रात बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ गई है. मार्च माह में बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. गेहूं और तेलहन की फसल खेतों में बर्बाद हो गया है.

बिहार में तेज हवा के साथ हुई बारिश किसानों को सकते में डाल दिया है. आज सुबह आए आंधी-तूफान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया. बडी उम्मीद के साथ किसान अपने खेतों में फसल लगाये थे, जो सिर्फ दो दिन में ही पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. 

इस बारिश से चना, गेहूं, सरसों, मटर, गोभी, साग-सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. वही आम के पेडों पर लगे मंजर भी गिर गये है. भागलपुर में किसान, गेहूं, आम और लीची जैसे पैदावार पर आश्रित होते हैं. इस इलाके में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने आम और लीची के मंजर को नष्ट कर दिया है. इन फसलों पर जिस तरह से मौसम की मार पडी है, उससे इन किसानों को काफी झटका लगा है. 

वहीं, बिहार में 14 व 15 मार्च को भी भारी बारिश की संभावना जतायी गई है. इसके लिए मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि मोतिहारी, बेतिया, सीवान, गोपालगंज, सारण, सीतामढी, मधुबनी, मुज्जफरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर व सुपौल में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है.

रोहतास में आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की  मौत

उधर रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिंजवाही गांव में आज सुबह करीब 07:00 बजे बज्रपात(आकाशीय बिजली) से एक ही गांव के तीन युवकों की मौत मौके पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिंजवाही गांव में नागा रजवार के 35 वर्षीय पुत्र राम चेलाराम व 30 वर्षीय पुत्र गुरु चेलाराम और श्याम लाल सिंह के 40 वर्षीय पुत्र राजाराम सिंह गांव के समीप छोटी पहाडी से शौच कर घर लौट रहे थे. 

इसी दौरान सुबह करीब 07:00 बजे गिरे ठनके की चपेट में आ गये और तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवक शादीशुदा हैं. दो घरों में हुई इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. हर तरफ महिलाओं और बच्चों के विलाप से माहौल गमगीन है.

टॅग्स :बिहारमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'