लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Katihar: 'लालू यादव और राबड़ी देवी ने बिहार को जंगलराज में बदल दिया था', कटिहार में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 21, 2024 15:23 IST

Amit Shah In Katihar: बिहार की कटिहार लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर जोरदार निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कटिहार में अमित शाह ने चुनावी सभा को किया संबोधित अमित शाह ने कहा, लालू यादव और राबड़ी देवी ने बिहार को जंगलराज में बदल दिया थापीएम मोदी ने देश से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया है

Amit Shah In Katihar:बिहार की कटिहार लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर जोरदार निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया है। इसके साथ ही मोदी ने हर वर्ग, हर व्यक्ति का विकास किया है। अमित शाह ने कहा कि वर्षों से कांग्रेस पार्टी और इनके साथी लालू यादव कहते थे, 'गरीबी हटाओ', लेकिन गरीबी नहीं हटी।

मोदी ने मात्र 10 वर्ष में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। लालू यादव और राबड़ी देवी ने मिलकर बिहार को जंगलराज में बदल दिया था। गरीब, पिछड़ा, ओबीसी सब पर अत्याचार होते थे। आज लालू यादव और इनके बेटे कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं। ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने पिछड़ा समाज को आरक्षण देने वाली काका कालेलकर की रिपोर्ट और मंडल कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि राजस्थान और बिहार का जम्मू कश्मीर से क्या लेना देना है। उन्हें नहीं पता, लेकिन बिहार का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने के लिए तैयार है।

मोदी ने नक्सलवाद को समाप्त किया, आतंकवाद पर नकेल कसी। शाह ने कहा कि यूपीए की सरकार थी, पाकिस्तान से आतंकी आकर यहां बम धमाके करते थे। मोदी ने उरी और पुलवामा हमले के 10 दिन में ही सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। 

बिहार में लालटेन युग लाना चाहते हैं

अमित शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव-गांव में, घर-घर में बिजली पहुंचाई है, लेकिन इंडी गठबंधन वाले बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं और ओबीसी पर अत्याचार करना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा कि लालू और पंजे के साथ जाएंगे तो दंगे और अत्याचार मिलेंगे। लेकिन, अगर आप एनडीए के साथ आएंगे, कमल और तीर के निशान के साथ, तो पीएम मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार को आगे बढ़ाएगी और खुशहाली लाएगी।

टॅग्स :बिहारकटिहारअमित शाहAmit Shahलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो