लाइव न्यूज़ :

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला, एक कार का शीशा टूटा

By भाषा | Updated: February 12, 2020 02:00 IST

कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ। साथ ही काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया।

भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ। साथ ही काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। संदेह है कि यह हमला भाजपा के कथित सदस्यों ने किया है।

कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में एक मंच पर मौजूद कुमार ने ‘विभाजनकारी’ संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रात मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके। इसमें सिंह की कार का शीशा टूट गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। 

टॅग्स :बिहारकन्हैया कुमारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए