लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जीतन राम मांझी का जबरदस्त हमला, बोले- "उनकी ना-नुकुर में 'हां' शामिल है"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2023 16:33 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश की ना-नुकुर में 'हां' शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज 'हम' के प्रमुख मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की ना-नुकुर में 'हां' भी शामिल होता हैमाझी ने कहा कि अगर वे 'इंडिया' में कुछ नहीं चाहते हैं तो फिर इतना इधर-उधर क्यों कर रहे हैं

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश की ना-नुकुर में 'हां' शामिल है। अगर वे 'इंडिया' में कुछ नहीं चाहते हैं तो फिर इतना इधर-उधर क्यों कर रहे हैं।

दरअसल, मांझी ने यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर दिया है, जिसमें नीतीश कुमार ने खुद को 'इंडिया' गठबंधन के संयोजक पद की रेस से बाहर बताया और कहा कि उनके मन में प्रधानमंत्री पद को लेकरकोई इच्छा नहीं है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि बेंगलुरु में हुई बैठक में उनके लिए रास्ता साफ बता दिया गया था कि कौन होगा पीएम उम्मीदवार। इसलिए वे बैठक से चले आए थे। अब मुंबई में होने वाली बैठक में क्या होगा, देखना होगा।

इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि हम महत्वाकांक्षी नहीं हैं लेकिन राजनीति की बात हमेशा उल्टी होती है, उनकी 'ना' में ही 'हां' है।

मांझी ने जदयू नेता और नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के उस बयान का उदाहरण दिया, जिसमें मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में बहुत से लोग नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। इस पर मांझी ने कहा कि श्रवण कुमार कुछ कह रहे हैं तो समझिए कि वो नीतीश कुमार ही कह रहे हैं। हम भी उनके साथ थे।

मांझी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इच्छा नहीं होती तो फिर इतने आगे-पीछे क्यों करते। उन्हें पता है कि बिहार में दाल गलने वाली नहीं है लिहाजा सोच रहे हैं कि शायद वहां कुछ मौका मिल जाए।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारभारतराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो