लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, लगाया शिक्षक भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2023 14:46 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को एकबार फिर बीपीएसपी की शिक्षक परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आयोग को इसका सबूत भी सौपेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार पर किया आक्रामक हमला मांझी ने एकबार फिर बीपीएसपी की शिक्षक परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया बीपीएसपी की शिक्षक परीक्षा में सेंटर मैनेज था, पैसा देकर किया गया है बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

पटना: बिहार में बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद से सियासत बेहद गर्म है। इस मामले को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। रविवार को एकबार फिर उन्होंने इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आयोग को इसका सबूत भी सौंपे जाने की बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि राज्य में जिन शिक्षकों की बहाली करवाई जा रही है, इसमें बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। हम इस मामले में जांच की मांग करते हैं।

जीतन राम मांझी ने कहा कि इस मामले में बारीकी से जांच किया जाना चाहिए और उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है और मैं पहले दिन से ही यह बातें कह रहा हूं। मैं हर दिन कह रहा हूं कि इस परीक्षा में वापस से जांच की जानी चाहिए। इसमें धांधली हुई है और 2 तारीख को नियुक्ति पत्र बांटना गलत है।

उन्होंने कहा कि जदयू के नेता कह रहे हैं कि जीतन राम मांझी ऐसे ही बोलते हैं, उनको प्रमाण देना चाहिए। तो हमारे पास प्रमाण है। हर परीक्षा में 5 से 10 फीसदी उपस्थित नहीं रहते है। उन्होंने कहा कि बिहार के बाहर यानी दूसरे राज्यों के बच्चों को मौका दिया गया है, ये अनियमितता है। हमारे पास काफी धांधली होने के सबूत हैं। इसकी जांच हो। नियम तो है जिनका डॉक्यूमेंट्स नहीं रहता है, उनको समय दिया जाता है। सुधार करने के बजाय फिर परीक्षा ले रहे हैं।

पूर्व सीएम माझी ने कहा कि हम समझते है की अन्याय हुआ है। परीक्षा सेंटर मैनेज था, पैसा देकर मैनेज किया गया है। पहले जांच होनी चाहिए।

वहीं मांझी ने कहा कि रामचरित मानस की जो रचना हुई वो वाल्मीकि के आधार पर हुई, पर जिस रूप से उनकी पूजा होनी चाहिए नहीं होती है। इसलिए वाल्मीकि जी की जयंती पर अवकाश घोषित और डाक टिकट भी जारी होना चाहिए। इस बात की मांग मैं हमेशा से करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

उधर, एनडीए में सीट बंटवारा को लेकर मांझी ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर एजेंसी के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है कि कौन कहां से खड़ा होगा तो सीट जीतेगा। उसके बाद ही पूरे मामले में शीर्ष नेता बैठकर इस पर निर्णय लेंगे। हम लोग सीट के पीछे नहीं पड़े हुए है सब लोग चुनाव में लगे हुए हैं और हमें चुनाव में जीत हासिल करना है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारबिहार लोक सेवा आयोगपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी