लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी ने छोड़ा महागठबंधन का साथ, एनडीए के साथ जाने की लग रही हैं अटकलें

By एस पी सिन्हा | Updated: November 8, 2019 18:58 IST

महागठबंधन से अलग होने के बाद 'हम' ने ऐलान किया है कि बिहार और झारखंड विधानसभा का चुनाव पार्टी अपने दम पर अकेले ही लडेगी. जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया है कि उनके बार-बार कहने के बाद भी महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन नहीं हो पाया.

Open in App
ठळक मुद्देजीतनराम मांझी का ऐलान- झारखंड और बिहार चुनाव में अकेले लड़ेगी पार्टी चुनावमांझी के एनडीए के साथ जाने की भी लग रही हैं अटकलें, भाजपा नेताओं से मिलने-जुलने का सिलसिला बढ़ा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान किया है। इसके साथ इस बात की भी अटकलें शुरू हो गई हैं कि वे एनडीए के साथ जा सकते हैं। मांझी ने महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं होने और सर्वसम्मति से निर्णय नहीं होने का आरोप लगाते हुए ऐलान कर दिया है कि वह बिहार और झारखंड में अकेले दम पर चुनाव लडेंगे. 

ऐसे में मांझी के इस निर्णय के बाद से उनके भाजपा-राजग के साथ जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. ऐसा इसलिए कि महागठबंधन से अलग होने की मांझी की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं का उनसे मिलने-जुलने का सिलसिला बढ गया है. 

भाजपा के विधान पार्षद संजय पासवान ने गुरुवार को मांझी से मुलाकात की थी. इसके बाद शुक्रवार को भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान भी उनके घर उनसे मिलने पहुंचे. हालांकि इस दौरान दोनों के बीच क्या बातें हुईं इसको लेकर कुछ खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि भाजपा नेताओं से मुलाकात पर मांझी ने सफाई देते हुए कहा है कि इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है. ये लोग व्यक्तिगत कारणों से मिलने आए थे और मैं एनडीए में शामिल नहीं हो रहा हूं. 

बिहार-झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

महागठबंधन से अलग होने के बाद 'हम' ने ऐलान किया है कि बिहार और झारखंड विधानसभा का चुनाव पार्टी अपने दम पर अकेले ही लडेगी. जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया है कि उनके बार-बार कहने के बाद भी महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन नहीं हो पाया. इस वजह से गठबंधन के सहयोगियों में तालमेल का अभाव है. ऐसी स्थिति में अकेले चुनाव लडना ही बेहतर होगा.

उन्‍होंने कहा है कि बिहार के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी स्वतंत्र रूप से किस्मत आजमाएगी. झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से कौन-कौन प्रत्याशी होंगे इसका फैसला 10 नवंबर को लिया जाएगा. झारखंड चुनाव की आगे की गतिविधियां संचालित करने के लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन को अधिकृत किया है. मांझी ने बताया कि बिहार में एनआरसी लागू होने की स्थिति में दलित-मुस्लिम एकता कायम करने के लिए पार्टी कार्य करेगी. 

मांझी ने सदस्यता अभियान जारी रखते हुए 30 दिसंबर तक हर हाल में बूथ स्तरीय कमेटी गठित करने की भी बात कही. ऐसा नहीं करने वाले नेता 30 दिसंबर के बाद अध्यक्ष नहीं रहेंगे. इसतरह से अब महागठबंधन से बाहर आने के बाद अब सबकी निगाहें जीतन राम मांझी के अगले कदम पर टिक गई हैं. 

बता दें कि बिहार में वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी ने भाजपा के साथ ही मिलकर चुनाव लडा था और वह अकेले चुनाव जीतने में सफल रहे थे. ऐसे में अब यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि बिहार में अगले विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी एकबार फिर से राजग का हिस्सा बन सकते हैं.

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव