लाइव न्यूज़ :

Bihar jdu Waqf Amendment Bill: वक्फ को लेकर जदयू में रार, मोहम्मद शाहनवाज मलिक, तबरेज सिद्दीकी, दिलशान राईन और मोहम्मद कासिम अंसारी ने दिया इस्तीफा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2025 15:05 IST

Bihar jdu Waqf Amendment Bill: भोजपुर के पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद कासिम अंसारी सहित कई नेताओं ने नाता तोड़ लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने मुस्लिम समुदाय का भरोसा तोड़ा है और कदम धर्मनिरपेक्ष छवि के खिलाफ है। जदयू ने इन इस्तीफों को कोई खास तवज्जो नहीं दे रही है। फैसला पार्टी के सामूहिक सोच के तहत लिया गया है।

पटनाः वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद जदयू में भगदड़ मच गई है। मुस्लिम नेताओं में नाराजगी खुलकर सामने आई है। पार्टी में मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वक्फ बिल पर समर्थन देने से नाराज होकर जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहनवाज मलिक, प्रदेश महासचिव सिए मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, भोजपुर के पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद कासिम अंसारी सहित कई नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है।

इन नेताओं ने आरोप लगाया कि जदयू ने मुस्लिम समुदाय का भरोसा तोड़ा है और यह कदम धर्मनिरपेक्ष छवि के खिलाफ है। हालांकि जदयू ने इन इस्तीफों को कोई खास तवज्जो नहीं दे रही है। जदयू का शीर्ष नेतृत्व ने इस विवाद को ज्यादा महत्व न देते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी के सामूहिक सोच के तहत लिया गया है।

पार्टी का कहना है कि इन नेताओं का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। जदयू की जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने स्पष्ट किया कि कासिम अंसारी पहले ही पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं और वे जदयू के सदस्य नहीं हैं। साथ ही, यह भी कहा गया कि उन्होंने कभी जदयू की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ा।

वहीं, इस मुद्दे पर पूर्व विधान पार्षद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी और जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने भी विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस बिल के जरिए वक्फ बोर्ड की जमीन छीनने की कोशिश की जा रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय की भलाई के लिए चल रही योजनाएं प्रभावित होंगी।

इस बीच वक्फ संशोधन बिल को लेकर पार्टी में विरोध के बीच जदयू ने बैठक बुलाई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर बिल को लेकर हो रहे साइड इफेक्ट का काट निकालने को लेकर रणनीति तय की। किस तरीके से बिल को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच जाना है, उसकी पूरी रणनीति बनाई गई है।

बैठक में पार्टी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद थे। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी मुसलमानों के निशाने पर है। शिया धर्मगुरु और मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुस्लिम समुदाय को धोखा दिया जा रहा है।

नीतीश कुमार ने गद्दारी की है और मुस्लिम इसे कभी नहीं भूलेंगे। ऐसे लोगों को सजा मिलेगी, ताकि वे फिर कभी गद्दारी नहीं करेंगे। वहीं जदयू के वरिष्ठ सदस्यों में से एक एम. राजू नैयर भी वक्फ बिल पर जदयू के स्टैंड से नाराज चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दिया है।

टॅग्स :संसदजेडीयूबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना