लाइव न्यूज़ :

जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने दिया त्यागपत्र, सोशल मीडिया पर जारी किया पत्र, राजद के साथ तालमेल होने से नाराजगी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2022 17:10 IST

बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने जदयू विधायक बीमा भारती पर मानहानि का मुकदमा का ऐलान किया है। जदयू के प्रवक्ता भी संगठन का साथ छोड़ने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिखिल मंडल लोकसभा का अगला चुनाव मधेपुरा से लड़ना चाहते हैं।जदयू और राजद के बीच गठबंधन के बाद निखिल मंडल असहज महसूस कर रहे थे।निखिल मंडल से इस्तीफे के बाद बिहार भाजपा जदयू पर आक्रमक हो गई है।

पटनाः बिहार जनता दल यूनाइटेड में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। विधायक बीमा भारती बनाम लेशी सिंह का मामला अभी सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चेतावनी से बेपरवाह बीमा भारती ने साफ-साफ कह दिया है कि मंत्री लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाएं।

 

अब लेशी सिंह ने बीमा भारती पर मानहानि का मुकदमा का ऐलान किया है। इसबीच अब जदयू के प्रवक्ता भी संगठन का साथ छोड़ने लगे हैं। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया है।

निखिल मंडल जदयू के उन प्रवक्ताओं में शामिल रहे हैं, जो किसी भी विषय पर जदयू का पक्ष खुलकर मीडिया के सामने रखते रहे हैं। 31 जनवरी 2016 से लगातार वह इस पद पर बने रहे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से वह पार्टी में चल रही गतिविधियों को लेकर नाराज बताए जा रहे थे। हालांकि अपने प्रवक्ता पद से अपने इस्तीफे को लेकर उनका कहना है कि यह फैसला उन्होंने निजी कारणों से लिया है।

लेकिन पार्टी के लोगों का कहना है कि यह सब अचानक नहीं हुआ है। मंडल पिछले विधानसभा चुनाव में मधेपुरा से जदयू के उम्मीदवार थे और राजद के डा. चंद्रशेखर से हार गए थे। समझा जाता है कि जदयू और राजद के बहुत से ऐसे नेता अगले चुनाव में टिकट कटने की आशंका से परेशान हैं। उन्हें डर है कि दोनों दलों की दोस्ती उन्हें बेटिकट कर देगी।

मंडल का इस्तीफा इस तरह की आशंका से त्रस्त लोगों की पहली प्रतिक्रिया के रूप में देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार निखिल मंडल लोकसभा का अगला चुनाव मधेपुरा से लड़ना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने अब तक इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।

चर्चा है कि जदयू और राजद के बीच गठबंधन के बाद निखिल मंडल असहज महसूस कर रहे थे। जानकार मानते हैं कि निखिल मंडल किसी भी हाल में लालू यादव के परिवार का समर्थन नहीं कर सकते थे, जो इस वक्त जदयू के ज्यादातर प्रवक्ताओं को मजबूरी में करना पड़ रहा है। इधर, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल से इस्तीफे के बाद बिहार भाजपा जदयू पर आक्रमक हो गई है।

बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने जदयू पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक सफलता के लिए किसी भी लाइन में लगकर, किसी का भी झोला- झंडा उठाने की बजाय सड़क पर संघर्ष करना ही पुरुषार्थ है। पहले प्रो० सुहेली मेहता, फिर डॉ० अजय आलोक और अब निखिल मंडल। क्या नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और महागठबंधन को डिफेंड करने में जदयू के सबसे बेहतरीन प्रवक्ता भी असहज महसूस करने लगे हैं?

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष