लाइव न्यूज़ :

बिहार: गैस सिलेंडर में आग लगने से JDU विधायक मेवालाल चौधरी और पत्नी घायल, हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2019 12:40 IST

रसोई गैस जलाने के लिए लाइटर ऑन करते ही सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया और नीता चौधरी चपेट में आ गईं. पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी रसोई की ओर दौड़े लेकिन उनके पहुंचने तक नीता चौधरी झुलस चुकी थीं. 

Open in App
ठळक मुद्देरसोई गैस जलाने के लिए लाइटर ऑन करते ही सिलेंडर में आग लग गई.आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया और नीता चौधरी चपेट में आ गईं.

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नीता चौधरी आग में झुलस गई हैं. आग बुझाने के दौरान जदयू के वर्तमान विधायक मेवालाल चौधरी भी बुरी तरह झुलस गए हैं. दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. नीता चौधरी विधायक मेवालाल चौधरी की पत्नी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक नीता चौधरी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. बताया जाता है कि सोमवार की देर रात निमंत्रण से लौट कर विधायक दंपति तारापुर के कमरगामा स्थित घर पहुंचे. घर पहुंचने के बाद पूर्व विधायक नीता चौधरी पति डॉ मेवालाल चौधरी के लिए दूध गर्म करने रसोई में गईं. 

रसोई गैस जलाने के लिए लाइटर ऑन करते ही सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया और नीता चौधरी चपेट में आ गईं. पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी रसोई की ओर दौड़े लेकिन उनके पहुंचने तक नीता चौधरी झुलस चुकी थीं. 

पत्नी को बचाने के दौरान जदयू विधायक डॉ मेवालाल चौधरी के दोनों हाथ झुलस गये. आनन-फानन में नीता चौधरी को लेकर करीब मंगलवार की सुबह भागलपुर पहुंचे, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. 

हादसे की सूचना ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उनके दोनों बेटों को भी दे दी गई है. प्राप्त सूचना के मुताबिक, उनके बेटे वापसी के लिए रवाना हो चुके हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लाइट ऑन करने के दौरान स्वीच में स्पार्क हो गया था. कहा जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि पूर्व विधायक नीता चौधरी बुरी तरह झुलस गईं.

टॅग्स :बिहार समाचारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण