लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू विधायक गोपाल मंडल की दबंगई आई सामने, रिवाल्वर लेकर अस्पताल में दिखाई हनक

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2023 14:58 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागलपुर अस्पताल पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने सरेआम किया दबंगई का प्रदर्शनविधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागलपुर अस्पताल पहुंचे थे विधायक मंडल के इस कारनामे से अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में भारी दशहत थी

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह रिवॉल्वर है, जिसको हाथ में लेकर वह भागलपुर अस्पताल पहुंच गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि मंडल की पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था। इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवाल्वर को देखकर लोग सकते में आ गए। कुछ लोग विधायक के इस स्टाइल को देखने लगे और वहां पर उनका वीडियो भी बना लिया।

बताया जा रहा है कि गोपाल मंडल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के सर्जरी रुम में भी हथियार लेकर पहुंच गए। इस दौरान विधायक के हाथ में रिवॉल्वर देख लोग डरे सहमे नजर आए। कर्मचारी भी तुरंत से विधायक की पोती का सिटी स्कैन करने में जुट गए।

इस दौरान उनके सुरक्षा गार्ड्स भी मौजूद थे। गोपाल मंडल से रिवॉल्वर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले बदमाशों से खतरा था अब नेताओं से। जब से एमपी बनने की तैयारी में जुटे हैं, तब से राजनीतिक लोग लगे हुए हैं। इसलिए जरा भी इधर-उधर किया तो तो ठोक देंगे।

उन्होंने कहा कि बंदूक कमर में नहीं हाथ में लेकर चलने की चीज है। हालांकि इस दौरान वह यह भूल गए कि अस्पताल में इस तरह खुले में हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ उन्होंने कहा कि बिहार में राक्षसी राज है।

इधर, जदयू मंत्री जयंत राज ने कहा कि हथियार लाइसेंसी है तो इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि गोपाल मंडल का विवादों से यह पहला मामला नहीं है। कभी गोपालपुर से आए मरीज के उपचार में देरी पर एक डाक्टर को एके-47 से भून देने की धमकी तो कभी डीएसपी मुख्यालय को इलाके के युवक की बेरहमी से पिटाई करने पर गंगा में फेंक देने की धमकी दे चुके हैं। तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूमने और एक सहयात्री से विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।

टॅग्स :JDU MLA Gopal MandalJDUबिहारभागलपुरपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर