लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू में जारी है सियासी घमासान, जदयू विधान पार्षद ने अपने ही दल के मंत्री पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2023 17:56 IST

रामेश्वर महतो ने अपने दल के ही मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इन्होंने विधान परिषद् चुनाव में अपने ही दल के प्रत्याशी को हराने का काम किया और राजद प्रत्याशी की जीत पर खूब जश्न भी इन्होंने मनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने अशोक चौधरी पर लगाया विधान परिषद् चुनाव में अपने ही प्रत्याशी को हराने का आरोप कहा- राजद प्रत्याशी की जीत पर अशोक चौधरी ने खूब जश्न मनाया था महतो ने मंत्री को पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र करने वाला बताया

पटना:बिहार में सत्तारूढ़ जदयू में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नही ले रहा है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जारी सियासी बमबाजी के बीच अब जदयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने भी खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

उन्होंने अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रामेश्वर महतो ने अपने दल के ही मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इन्होंने विधान परिषद् चुनाव में अपने ही दल के प्रत्याशी को हराने का काम किया। राजद प्रत्याशी की जीत पर खूब जश्न भी इन्होंने मनाया था और रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया में लंबा-चौड़ा फेसबुक पोस्ट करते हुए ये हमला बोला है। 

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के विरुद्ध षड्यंत्र करके उनके लोकसभा क्षेत्र में स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में आपने राजद के शीर्ष नेतृत्व से डील करके उनके उम्मीदवार अजय सिंह की मदद की और जदयू के उम्मीदवार को हराकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को कमजोर करने का काम किया। 

जीते हुए राजद के विधान पार्षद के साथ पटना के मौर्या होटल में जश्न भी मनाया। जहां एक तरफ दिन रात हमारे नेता नीतीश कुमारबिहार के विकास में व्यस्त रहते हैं, वहीं आप पार्टी के लोगों के खिलाफ षडयंत्र करते हैं। 

पार्टी के लिए रात दिन एक करने वाले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा आपने तो फिर लव-कुश, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलितों की आपके सामने क्या बिसात? रामेश्वर महतो ने आगे लिखा है कि मंत्री अशोक चौधरी, मैं कप प्लेट बेचता हूं। यह मेरा रोजगार है। पर, आप तो जमीर बेचते हैं..ईमान बेचते हैं...विचारधारा बेचते हैं। यह आपका रोजगार है। 

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?