लाइव न्यूज़ :

Bihar JDU: विवादों में घिरे मंत्री अशोक चौधरी पर सीएम नीतीश कुमार मेहरबान?, राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 14:50 IST

Bihar JDU: जनता दल (यूनाईटेड) ने बृहस्पतिवार को बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक विवादास्पद पोस्ट किया था।कयास लगाए गए थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष है। जदयू नेताओं ने अशोक चौधरी की आलोचना की थी।

Bihar JDU: बिहार के सियासी गलियारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे मंत्री अशोक चौधरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेहरबान दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का कद बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। नीतीश कुमार का यह आदेश तत्काल प्रभाव में लागू भी हो गया है। जदयू की ओर से अशोक चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से अशोक चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

बता दें कि अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों के दौरान लगातार विवादों में घिरे रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कविता के तर्ज पर लिखा था कि 'बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।' माना गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र पर निशाना साधा है। इसे लेकर जदयू की ओर से अशोक चौधरी की पोस्ट पर आपत्ति जताई गई।

वहीं जदयू की आपत्ति के बीच ही अशोक चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमर की मुलाकात हुई। अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश से मिलने के बाद किसी प्रकार के विवाद होने को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। साथ ही एक और सोशल मीडिया में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए मेरा नेता मेरा अभिमान से अपने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकटस्थ संबंधों को दर्शाने की कोशिश की थी। इसके पहले अशोक चौधरी ने जहानाबाद में भूमिहार जाति को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

इसके विरोध में भूमिहार वर्ग के कई नेताओं ने आपत्ति जताई थी। भूमिहारों द्वारा जदयू को वोट नहीं दिए जाने के अशोक चौधरी के आरोप पर जदयू के कई नेताओं ने कन्नी काट ली थी। बाद में विवाद बढने पर अशोक चौधरी ने कहा था कि उनका मकसद किसी जाति को आहत करना नहीं था। इन सब विवादों के बीच अब अशोक चौधरी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अब अशोक चौधरी पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। विवाद बढ़ने के बाद चौधरी ने कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और एक अन्य पोस्ट में उनके साथ की एक तस्वीर साझा की। मंत्री ने 1972 की फिल्म ‘अमर प्रेम’ के एक लोकप्रिय गीत की पहली पंक्ति को तस्वीर के कैप्शन के रूप में इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसलिए कृपया सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान देना बंद करें।’’ इस विवाद के चंद दिनों के बाद कुमार ने संगठन में उनकी नियुक्ति कर दी।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘जनता दल (यूनाईटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।’’ 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी