लाइव न्यूज़ :

बिहार: राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले पर कांग्रेस के समर्थन में उतरी जदयू, पीएम मोदी के डीएनए वाले पुराने बयान को ट्वीट कर कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2023 15:25 IST

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के मामले में जदयू ने कांग्रेस का समर्थन जताया है। जदयू की ओर से साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के नीतीश कुमार पर डीएनए वाले बयान को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं।

Open in App

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद देश में जारी सियासी घमासान के बीच जदयू भी अब उनके समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस के समर्थन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2015 में पीएम नरेन्द्र मोदी के दिए गए बयानों को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधा है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाते सुने जा सकते हैं।

इसी मुद्दे को लेकर ललन सिंह ने भाजपा से पूछा है कि अगर पीएम पर सवाल उठाना पिछड़ों का अपमान है तो नीतीश पर सवाल उठाना क्या है? नीतीश भी तो पिछड़ी जाति से हैं। तब 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश और लालू यादव की पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। उसी चुनावी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए थे। 

ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता सभी पूरा मक्खन का कनस्तर लगाकर बोल रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना पिछड़े वर्ग का अपमान है। मुझे तो हंसी भी आती है! हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 जुलाई 2015 की याद दिलाना चाहते हैं, जब नरेंद्र मोदी ने मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़े किए थे। नीतीश कुमार किस वर्ग से आते हैं..? भाजपा के नेता अब जरा जवाब दें..! उन्होंने उस समय का नरेन्द्र मोदी के भाषण का वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्हें सुना जा सकता है कि किस तरह से उन्होंने नीतीश के डीएनए पर सवाल उठाकर उनपर व्यक्तिगत हमला किया था। 

ललन सिंह ने इसी वीडियो के आधार पर अब भाजपा नेताओं से जवाब मांगा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कैसे भाजपा प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने को पिछड़े वर्ग का अपमान बता रही है?

टॅग्स :बिहार समाचारराहुल गांधीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos