लाइव न्यूज़ :

Bihar Jan Suraaj: 2 अक्टूबर को पार्टी की घोषणा, प्रशांत किशोर बोले- अभी तो हम पैदल चल रहे हैं और प्रचार भी शुरू नहीं किया, हर जगह जनसुराज...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 17:39 IST

Bihar Jan Suraaj: प्रशांत किशोर ने कहा कि चाहे आप बैठें, सोएं या खड़े हो, जन सुराज ही दिखेगा। बाकी कुछ नहीं दिखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Jan Suraaj: 6 महीने बाद बिहार में हर जगह जनसुराज ही नजर आएगा।Bihar Jan Suraaj: ‘अभी तक तो हम चल रहे थे, हमने पार्टी का प्रचार कहां किया है?’Bihar Jan Suraaj: अगर बिहार सुधरेगा, तो वह जनसुराज से ही सुधरेगा।

Bihar Jan Suraaj: जनसुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के द्वारा अगले महीने की 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अपनी पार्टी की घोषणा किए जाने पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पार्टी की घोषणा से पहले प्रशांत किशोर पार्टी के संविधान, उसकी नीतियां आदि को लेकर रोजाना कुछ न कुछ जानकारी देते आ रहे हैं। अब उन्होंने दावा किया है कि 6 महीने बाद बिहार में हर जगह जनसुराज ही नजर आएगा। प्रशांत किशोर का कहना है कि अभी तो हम पैदल चल रहे हैं और प्रचार भी शुरू नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन जन सुराज औपचारिक रूप से राजनीतिक पार्टी का रूप ले लेगी। इसके बाद हम प्रचार में लगेंगे। ‘अभी तक तो हम चल रहे थे, हमने अपनी पार्टी का प्रचार कहां किया है?’ उन्होंने अपने समर्थकों को इस बात का भरोसा दिलाया कि 6 महीने के भीतर उनकी पार्टी हर जगह नजर आएगी और 15 महीने बाद बिहार में हमारी सरकार होगी।

उन्होंने दावा किया है कि जन सुराज यात्रा के दौरान पूरे सूबे से समर्थन मिल रहा है। लोग बड़ी संख्या में उनकी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। लोगों के मिल रहे समर्थन से उत्साहित 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जब लोग नहीं माने, तब हमने इस यात्रा की शुरुआत की।

हम पिछले 2 वर्षों से चलते आ रहे हैं। मेरे आलोचक भले ही कुछ भी कहें, लेकिन यह सच है कि हम चल रहे हैं। अब लोग यह कह रहे हैं कि बात तो सही है, लेकिन बिहार में सुधार नहीं होगा। अब मेरे समर्थक कह रहे है कि अगर बिहार सुधरेगा, तो वह जनसुराज से ही सुधरेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि चाहे आप बैठें, सोएं या खड़े हो, जन सुराज ही दिखेगा। बाकी कुछ नहीं दिखेगा।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवगाँधी जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर