लाइव न्यूज़ :

बिहार: उद्योग मंत्री ने सूबे में निवेश नहीं होने का ठिकरा फोड़ा भाजपा पर, बोले- "सरकार को भाजपा से डर लगता है"

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2023 17:41 IST

बिहार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि लोग यहां उद्योग लगाने वालों के बारे में खुलकर इसलिए कुछ नहीं बताते हैं क्योंकि अगर भाजपा को जानकारी हो गई कि बिहार में निवेशक आ रहे हैं तो वह माहौल खराब करने की कोशिश करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उद्योग मंत्री ने निवेश नहीं आने का ठिकरा विपक्षी दल भाजपा पर फोड़ा है बिहार में उद्योग लगाने वालों के बारे में खुलकर बोलेंगे तो भाजपा के लोग उत्पात करने लगेंगे कई उद्योगपति चाहते हैं कि वे बिहार में वापस लौटें, लेकिन भाजपा के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है

पटना:बिहार में उद्योग के लिए निवेश नहीं होने का ठिकरा उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने विपक्षी दल भाजपा पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार को भाजपा से डर लगता है, इसलिए बिहार में उद्योग लगाने वालों के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताते हैं क्योंकि अगर भाजपा को इस बात की जानकारी हो गई कि बिहार में निवेशक आ रहे हैं तो वह माहौल खराब करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा भाजपा से अपील की है कि वह बिहार के बारे में अनाप-शनाप बातें न करे।

उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि कई उद्योगपति चाहते हैं कि वे सशक्त होकर बिहार में वापस लौटें, लेकिन भाजपा के लोगों ने बिहार का वातावरण खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को भाजपा के लोगों से ही डर है। भाजपा के लोगों को चाहिए कि कम से कम वे अपने घर के बारे में स्वच्छ वातावरण रखें।

वहीं धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को किसी जाति और धर्म के बारे में बोलने की क्या जरुरत है? धर्म का अच्छे ढंग से प्रचार करें, उन्हें कौन रोकता है लेकिन वे किसी जाति विशेष को टारगेट करके बोलते हैं, उससे उस जाति के लोगों के मन में तकलीफ होगा। किसी भी जाति को इस तरह से बदनाम नहीं करें। बिहार को अच्छे वातावरण में रहना है और अच्छी संस्कृति बिहार को देनी है, इसमें हमारा योगदान होना चाहिए।

मालूम हो कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को  लेकर बिहार में काफी विवाद चल रहा है। बीते दिनों प्रदेश के पर्यावरण मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर हमला बोला था। वहीं 'जाप' प्रमुख पप्पू यादवव ने धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया कि वो भाजपा का एजेंडा  फैला रहे हैं।

पप्पू यादव ने शास्त्री की आलोचना करते हुए कहा था, "बिहार में राजस्थान जैसा वीरेंद्र धाम चाहिए, मध्यप्रदेश जैसा बागेश्वर धाम नहीं चाहिए। यदि चमत्कार है तो क्या बाढ़ की समस्या खत्म हो जाएगी। बिहार से गरीबी खत्म कर देंगे? बिहार की सभी फैक्ट्रियां शुरू हो जाएगी? बेरोजगारी को खत्म कर देंगे? अगर ऐसा कर देंगे तो मेरे दोनों हाथ उनके चरण पर होगा।"

टॅग्स :बिहारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?