लाइव न्यूज़ :

Bihar India-Block: सिर्फ लोकसभा चुनाव तक इंडिया गठबंधन?, तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को दिया झटका, कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सीट के लिए तरसाएंगे!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2025 19:31 IST

Bihar India-Block: तेजस्वी यादव से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या राजद भी दिल्ली चुनाव में उतरेगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी हमने तय नहीं किया है कि दिल्ली चुनाव में उतरेंगे कि नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और आम आदमी पार्टी में तकरार होना अस्वाभाविक बात नहीं है।आज उसी गांधी मैदान में लाठीचार्ज हो रहा है। हमारी सरकार हटने के बाद ही ऐसा हो रहा है।

Bihar India-Block: लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन खंड-खंड होने लगा है। ऐसा राजद नेता तेजस्वी यादव के ने कहा है। पटना में बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था। दरअसल, मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती जा रही है, दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल है। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था। ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में तकरार होना अस्वाभाविक बात नहीं है।

तेजस्वी यादव से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या राजद भी दिल्ली चुनाव में उतरेगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी हमने तय नहीं किया है कि दिल्ली चुनाव में उतरेंगे कि नहीं। तेजस्वी यादव ने बिहार के सत्ताधारी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम लोग गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटते थे। लोगों के चेहरों पर खुशी होती थी। परिवार के लोगों में खुशी होती थी।

आज उसी गांधी मैदान में लाठीचार्ज हो रहा है। लोगों की आंखों में आंसू हैं, सिर फटा है, अस्पताल में भर्ती हैं, मुकदमा झेल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार में कभी भी पेपर लीक नहीं हुआ, हमारी सरकार हटने के बाद ही ऐसा हो रहा है। मैट्रिक परीक्षा से लेकर बीपीएससी की परीक्षा तक पेपर लीक हो रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।

महागठबंधन की सरकार में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज शिक्षक समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे तो डंडा खा रहे थे। उनको हमने राज्य कर्मी का दर्जा दिया। सरकार को पता नहीं था कि आईटी पॉलिसी होती है? यह सब हमने शुरू कराया और स्पोर्ट्स के तहत हमने नौकरी दी।

अब लोगों को पता चला पढ़ाई के साथ खेल भी बिहार में जरूरी है। उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है। राजद और कांग्रेस यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। कुछ दिन पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा था कि हम 70 से कम सीटों पर नहीं लड़ेंगे और चुनाव जीतने पर हमारी पार्टी के दो नेता उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस प्रभारी का यह बयान दबाव की राजनीति का हिस्सा था। इसके बाद लालू यादव ने कह दिया था कि अब इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को करना चाहिए। यह बयान कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। अब तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन पर जिस तरह का बयान दिया है उसे देखकर लग रहा है कि वो बिहार में सीट बंटवारे के समय किसी भी दबाव की राजनीति को हावी नहीं होने देंगे।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटनातेजस्वी यादवराहुल गांधीकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील