लाइव न्यूज़ :

बिहार: सियासी गहमागहमी के बीच पटना में सड़कों को पाट दिया गया पोस्टरों से

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2022 20:47 IST

राजधानी पटना में आज दो बड़े सियासी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला तो जदयू का खुला अधिवेशन तो दूसरा कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह। दोनों ही कार्यक्रम गांधी मैदान के इलाके में आयोजित किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअपने नए-नवेले अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पटना को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया पोस्टरों में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने पर धन्यवाद दिया गया

पटना: बिहार में जारी सियासी गहमागहमी के बीच राजधानी पटना की सड़कों को पोस्टरों से पाट दिया गया। सड़क पर छिड़ा पोस्टर वॉर, देखते ही बन रहा है। पोस्टर के जरिए एक दूसरे पर सियासी वॉर करने में कोई दल किसी से पीछे नही दिखी। पटना एयरपोर्ट से लेकर ज्ञान भवन तक का इलाका पोस्टरवॉर का गवाह बन गया। 

दरअसल, राजधानी पटना में आज दो बड़े सियासी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला तो जदयू का खुला अधिवेशन तो दूसरा कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह। दोनों ही कार्यक्रम गांधी मैदान के इलाके में आयोजित किए गए। जदयू के खुला अधिवेशन में बड़ी-बड़ी सियासी बातें हुई। कार्यक्रम में जदयू का आगे क्या कार्यक्रम है। किस तरह दिल्ली फतह करना है। आगे की क्या रणनीति है। इसका खुलासा हुआ। 

वहीं पटना की सड़कों को पोस्टरों से पाट दिया गया था। हर चौक-चौराहे से लेकर सड़कों के किनारे अपना नाद दिखाने की होड़ मची रही, लिहाजा सभी ने बढ़-चढ़कर पोस्टरबाजी की। अपने नए-नवेले अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पटना को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया। पोस्टरों में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने पर धन्यवाद दिया गया। जदयू के पोस्टर वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय से शुरु होकर इनकम टैक्स गोलंबर और डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल तक पटे पड़े नजर आए।

उधर, कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी के बाद पहली बार पटना पहुंचे अखिलेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उमड़ पड़े। एयरपोर्ट से लेकर सभास्थल ज्ञान भवन तक रास्ते में दर्जनों जगह पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा इलाका भी पोस्टरों से भरा पड़ा नजर आया। 

पोस्टरों में पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए। इस तरह पटना की सड़कों पर पोस्टर वॉर दिखा। दोनों ही पार्टियों ने अपने नये अध्यक्ष के स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा। लेकिन आखिर इस पोस्टरबाजी किसके हाथ लगी, इसकी बात करें तो कांग्रेस भारी नजर आई। हालांकि मामला उन्नीस और बीस का ही नजर आया। 

टॅग्स :जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील