लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय में पत्नी ने पति को छोड़ की समलैंगिक शादी, युवतियोंं ने कहा- किसी लड़के की जरूरत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2020 15:45 IST

बिहार पुलिस ने रिश्तों की नजाकत और कानूनी पहलुओं पर गौर करते हुए दोनों लड़कियों को समलैंगिक शादी करने की इजाजत दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों लड़कियों की जिद के आगे परिवार के लोग मजबूर हुए और दोनों को छोड़ दिया कि अपनी जिंदगी जिए.समलैंगिक संबंध अब कानूनन अपराध नहीं है. लेकिन इसने विपरीत लिंग संबंधों में एक सेंध लगा दी है. शादी के 10 दिनों के बाद पति का साथ छोड़ने वाली पूजा ने बताया कि उसकी सहेली उसे लड़का नजर आता है.

पटना:बिहार के बेगूसराय में शादी के 10 दिनों के बाद पति को छोड पत्नी पूजा ने अपनी सहेली सपना के साथ रहने का फैसला कर लिया. दोनों युवतियों ने साफतौर पर कह दिया कि उन्हें कोई लडके की जरूरत नही है. वे दोनों आपस में लडला और लडकी हैं. 

दोनों की जिद के आगे परिवार के लोग मजबूर हुए और दोनों को छोड़ दिया कि अपनी जिंदगी जिए. इसको लेकर हाईवोल्टेड ड्रामा भी हुआ. लेकिन जीत आखिर दोनों सहेली की हुई. 

पुलिस भी इस अजब प्रेम की गजब कहानी सुनकर चकरा गई, लेकिन फिर रिश्तों की नजाकत और कानूनी पहलुओं पर गौर करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने समलैंगिक जोड़ी को साथ रहने की इजाजत दे दी.

पुलिस ने इस मामले में ये कहा-

बेगूसराय नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि समलैंगिक शादी अपराध नहीं है. दोनों पूर्व में शादी कर चुकी हैं और साथ ही रहना चाहती हैं.

संबंधित पक्षों से बंधपत्र भरवाया गया है. इस तरह से सदियों से चली आ रही पारंपरिक रीति-रिवाजों और संबंधों के मायने अब बदलने लगे हैं. आधुनिक होती जा रही नई पीढ़ी पश्चिमी सभ्‍यता का अनुकरण कर भारतीय संस्‍कृति से परे जा रही है. आज के समय में कई ऐसी चीजें हैं जिसे कोर्ट ने मान्‍यता तो दे दी, लेकिन यह भारतीय संस्‍कृति का वहन नहीं करती है. 

समलैंगिक संबंध अब कानूनन अपराध नहीं- 

बता दें कि समलैंगिक संबंध अब कानूनन अपराध नहीं है. लेकिन इसने विपरीत लिंग संबंधों में एक सेंध लगा दी है. शादी के 10 दिनों के बाद पति का साथ छोड़ने वाली पूजा ने परिजनों और पुलिस से कहा कि मुझे मेरी सहेली सपना में ही लड़का नजर आता है.

वह पति के साथ नहीं रहता चाहती है. वह अपनी जिंदगी सपना के साथ बिताना चाहती है. पूजा की समलैंगिक सहेली को रांची से बुलाया गया तो दोनों ने कहा- हम साथ ही जिएंगे, साथ ही मरेंगे.

ऐसे में पति से भी नाता टूटा और सात जन्‍मों का बंधन पल भर में समाप्‍त हो गया. राजधानी रांची के एक मॉल में काम करनेवाली दो किशोरियों ने पारंपरिक-सामाजिक बंधन को अस्वीकार कर साथ रहना चाहा. दोनों पूर्व में समलैंगिक विवाह कर चुके हैं और सपना को पति मान पूजा दो साल से साथ रह रही थी.

सपना व पूजा रांची के मॉल में साथ काम करती थीं-

बता दें कि झारखंड के चतरा निवासी सपना व पूजा रांची के मॉल में साथ काम करती थीं. दोनों में प्यार हो गया और सपना को अपना पति मानकर पूजा उसके साथ दो वर्ष से रह रही थी. समलैंगिक प्यार की इस कहानी में नया मोड तब आया जब पूजा के स्वजनों ने समलैंगिक रिश्ते को नापसंद करते हुए विगत 14 जून को उसकी शादी बिहार में बेगूसराय के पटेल चौक निवासी युवक से करा दी. 

शादी के समय ही पूजा ने साहस दिखाते हुए पति को समलैंगिक होने की कहानी-

शादी के समय ही पूजा ने साहस दिखाते हुए पति को समलैंगिक होने की कहानी बता दी थी. उस समय पति ने पुराने रिश्ते को दरकिनार करते हुए नई जिंदगी जीने को राजी तो कर लिया. लेकिन रिश्ता बिगडने लगा जब पूजा ने पति से संबंध बनाने से इन्कार कर दिया.

पूजा की सपना वर्मा के साथ फोन पर बातचीत जारी रही. पति ने बातचीत पर आपत्ति जताई तो सपना को भी पूजा ने बेगूसराय बुला लिया. पटेल चौक स्थित घर में हंगामा शुरू हो गया. विवाद बढने पर मामला बेगूसराय के नगर थाने पहुंचा. फिर रिश्तों की नजाकत और कानूनी पहलुओं पर गौर करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने समलैंगिक जोडी को साथ रहने की इजाजत दे दी. उधर, जांच के बाद पुलिस की इजाजत मिलते ही दोनों साथ-साथ रांची पहुंच गईं.

टॅग्स :बेगूसरायबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील