लाइव न्यूज़ :

Bihar Illegal Sand Mining: 24 बिहारी खनन योद्धाओं को 10000 रुपये की नकद राशि, सीएम नीतीश कुमार ने किया पुरस्कृत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2025 18:13 IST

Bihar Illegal Sand Mining: अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर पकड़वाने वाले को 5 हजार और ट्रक पकड़वाने वाले को 10 हजार बिहारी योद्धा को दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले नवंबर 2024 तक 1 हजार 718 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति में प्राप्त किया गया है।बिहारी योद्धाओं के सम्मान में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

 

Bihar Illegal Sand Mining:बिहार में अवैध बालू खनन को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग लगातार कई स्तरों पर काम कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माउस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली राशि हस्तांतरित की। दरअसल, खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं की सूचना देने वाले को यह राशि प्रदान की गई है। इसके तहत ट्रैक्टर की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 5 हजार और ट्रक की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मान स्वरूप दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विभाग के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम हेतु किए जाने वाले कार्य, विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खनन माफियाओं के विरुद्ध करवाई में सहयोग करने वाले लोगों को हमने एक नई संज्ञा दी है। यह लोग बिहारी योद्धा कहलाएंगे। हमने आज 24 बिहारी योद्धाओं को इनाम दिया है।

उन्होंने बताया कि इन बिहारी योद्धाओं के अकाउंट में 10 हजार राशि भेजने की शुरुआत कर दी गई है। सूबे के अंदर अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर पकड़वाने वाले को 5 हजार और ट्रक पकड़वाने वाले को 10 हजार बिहारी योद्धा को दिया जाता है। पिछले नवंबर 2024 तक 1 हजार 718 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति में प्राप्त किया गया है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट