लाइव न्यूज़ :

बिहार में आईजी का रिवॉल्वर हो गया चोरी, विभाग में मचा है हडकंप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2022 15:12 IST

रिवॉल्वर चोरी हो जाने को लेकर घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे पर आशंका जाहिर की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में होमगार्ड व अग्निश्मन विभाग के आईजी विकास वैभव का लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी।मामले में घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे पर शक।

पटना: बिहार के राजधानी पटना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां होमगार्ड व अग्निश्मन विभाग के आईजी विकास वैभव का लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी हो गया। उनका लाइसेंसी रिवाल्‍वर उनके पुलिस कॉलोनी स्थित निजी आवास से चोरी हो गया। 

इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे पर आशंका जाहिर की गई है। गर्दनीबाग पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईजी विकास वैभव के घर में सफाई का कार्य करने के लिए होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे सुधांशु को भेजा था। वीरेंद्र राम का पिछले दिनों आपरेशन हुआ था, इस कारण उसका बेटा ही सफाई का कार्य करता था। गुरुवार को आइजी के आवास से लाइसेंसी रिवाल्‍वर गायब हो गया। 

काफी छानबीन के बाद भी रिवाल्‍वर नहीं मिला। इस दौरान सुधांशु के चाल-चलन पर आईजी को शक हुआ। उन्‍होंने उससे पूछताछ की लेकिन वह स्‍पष्‍ट नहीं बता रहा था। लेकिन उसकी भाव भ‍ंगिमा संदिग्‍ध थी। तब आईजी ने उसे पकड़ कर गर्दनीबाग पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुधांशु को हिरासत में ले लिया। 

सुधांशु के बारे में बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसे मिर्गी के दौरे आते हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में ही उसे कई दौरे पड़ गए। पुलिस अब आईजी के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। प्राथमिकी की तैयारी भी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के कई जिलों से पुलिसवालों के हथियारों की चोरी या छीनने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन शायद पहली बार इतने बड़े पुलिस अधिकारी का हथियार गायब हुआ है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब