लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: मुंबई से घर लौटा था पति, पत्नी ने क्वारंटीन सेंटर जाने की सलाह दी तो दे दिया तलाक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2020 10:24 IST

बिहार की ये घटना मधुबनी जिले की है। पति हाल में लॉकडाउन के बीच मुंबई से लौटा है। इस घटना को लेकर गांव के लोग भी आक्रोशित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मधुबनी जिले की घटना, पति ने पत्नी को दिया तीन तलाकपत्नी ने पति को 21 दिन क्वारंटीन सेंटर पर रहने के बाद ही घर वापस आने की सलाह दी थी

पटना: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाने के सतधारा गांव में एक आदमी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि पत्नी ने उसे क्वारंटीन सेंटर जाने को बोला दिया. मुंबई से लौटे उस शख्स ने तीन तलाक को लेकर बने नये कानून की भी कोई परवाह नहीं की.         

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का निवासी मो. शहीद मुंबई में काम करता था. दो दिन पहले मो. शहीद मुंबई से वापस अपने घर लौटा था. घर पर मौजूद पत्नी ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित इलाके से वापस लौटा है इसलिए सरकार के नियम के मुताबिक 21 दिन क्वारंटीन सेंटर पर रहने के बाद ही घर में वापस आये. पत्नी के इतना कहते ही मो. शहीद आपा खो बैठा. 

ग्रामीणों के मुताबिक शहीद ने अपनी पत्नी को उसी वक्त तलाक-तलाक-तलाक बोला और वहां से निकल गया. बता दें कि देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून लागू हो चुका है. बावजूद इसके मो. शहीद की पत्नी ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है. हालांकि सतघारा पंचायत के मुखिया मो. जमील अख्तर ने इस वाकये की पुष्टि की है. 

मुखिया जमील अख्तर ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर दास का मो. शहीद मुंबई से गांव आया. उसके गांव आने पर पत्नी ने उसे 21 दिनों तक क्वारंटीन सेंटर में रहने की गुजारिश की. यह सुनते ही पति मो. शहीद ने पत्नी को तलाक दे दिया. मुखिया मो. जमील अख्तर ने बताया है कि इस बात को लेकर गांव के लोग आक्रोशित हैं. मुखिया ने कहा कि पति ने निहायत ही गलत काम किया है. पत्नी को तलाक देने के बाद मो. शहीद अपने पिता के घर रहने के लिए चला गया है.

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया