लाइव न्यूज़ :

बिहार: दहेज नहीं मिलने पर पति ने वीडियो कॉल कर दे दिया तीन तलाक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2020 16:13 IST

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के एनटीपीसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दहेज नहीं मिलने से नाराज पति के द्वारा वीडियो कॉल कर तीन तलाक दे दिये जाने का आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देतीन तलाक के खिलाफ कानून भले ही बन चुका है पर इसका दुरुपयोग अब भी जारी हैमहिला ने दहेज नहीं मिलने से नाराज पति के द्वारा वीडियो कॉल कर तीन तलाक दे दिये जाने का आरोप लगाया है. पीड़िता की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी को लेकर थाना गई और शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं किया.

पटना: तीन तलाक के खिलाफ कानून भले ही बन चुका है पर इसका दुरुपयोग अब भी जारी है. बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के एनटीपीसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दहेज नहीं मिलने से नाराज पति के द्वारा वीडियो कॉल कर तीन तलाक दे दिये जाने का आरोप लगाया है. उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी. अपने दामाद पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को वीडियो कॉल कर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के आवेदन पर डीआईजी सुजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आशीष भारती से इसकी जांच व कार्रवाई के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि बेटी की शादी नवंबर 2017 में मोईन अंसारी के साथ हुई थी. शादी के बाद बेटी के पति, ससुर सास दहेज की मांग करने लगे. जबकि मैंने दहेज में 1 एक लाख रुपए के अलावे सोने और चांदी के जेवरात भी दिया था. बेटी को प्रताड़ित करने लगे तो वह लेकर गांव आ गई. जिसके बाद उसके पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह तलाक दे रहा है. 

पीड़िता की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी को लेकर थाना गई और शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं किया. जिसके बाद वह डीआईजी के पास गुहार लगाने पहुंची. महिला का कहना है कि उनकी बेटी की शादी के बाद उसके पति के साथ ही ससुर कुर्बान अंसारी, सौतेली सास सालेहा खातून, देवर मो. मोकिम और जफर अंसारी मिलकर दहेज की मांग करने लगे. शादी के बाद भी वे सामान की मांग करते रहे, जिसे पूरा करना उनके लिए मुश्किल था.

महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे. फिर वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई उसके बाद उसके पति ने वीडियो कॉल कर उनकी बेटी को तीन बार तलाक कह दिया और बोला उसके साथ उसका कोई रिश्ता नहीं है. वीडियो कॉल पर तीन तलाक दिये जाने के बाद वह और उनकी बेटी परेशान हो गई.

टॅग्स :बिहारतीन तलाक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप