लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिवहर में होमगार्ड जवान से बूथ पर चली गोली, एक पोलिंगकर्मी की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2019 13:35 IST

बताया जा रहा है कि शिक्षक शिवेंद्र कुमार और अन्य चुनाव कर्मी वोटिंग से पहले बूथ को व्यवस्थित कर रहे थे. इसी दौरान होमगार्ड जवान की लापरवाही से गोली चल गई, जो शिक्षक को जा लगी.

Open in App
ठळक मुद्दे होमगार्ड जवान की लापरवाही से गोली चल गई, जो शिक्षक को जा लगी. शिवहर के डुमरी कटसरी के बूथ संख्या 275 पर हुई घटना.

लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के दौरान बिहार के शिवहर में गोली लगने से एक मतदान कर्मी की मौत हो गई. शिवहर के डुमरी कटसरी के बूथ संख्या 275 पर होमगार्ड से बंदूक संभालने के चक्कर में गोली गलती से गोली चल गई और एक पोलिंग अधिकारी के पेट में लग गई है. गोली पोलिंग अधिकारी के पेट में आर-पार हो गई जिससे पोलिंगकर्मी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि शिक्षक शिवेंद्र कुमार और अन्य चुनाव कर्मी वोटिंग से पहले बूथ को व्यवस्थित कर रहे थे. इसी दौरान होमगार्ड जवान की लापरवाही से गोली चल गई, जो शिक्षक को जा लगी. इसके बाद वहां काफी अफरातफरी मच गई. बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  मृतक शिक्षक सीतामढी के बाजपट्टी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. साथ ही कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मतदान केंद्र पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हालांकि अन्य मतदान कर्मी वहां वोटिंग करा रहे हैं.

वहीं, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि चुनाव के लिए तैनात गार्ड से राइफल साफ करने के दौरान मिस फायर हो गया. जिसके बाद गोली दीवार पर लगने के बाद वहां तैनात पोलिंग ऑफिसर के पेट में जा लगी. जिसके बाद उसे तुरंत एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि सिपाही के राइफल को सीज कर लिया गया है और कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सिपाही से अनजाने में ये भूल हुई है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी