लाइव न्यूज़ :

Bihar Heatwave: 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत, स्कूल, कोचिंग संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद, औरंगाबाद में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2024 21:37 IST

Bihar Heatwave: अधिकतर मौतें भोजपुर में हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। रोहतास में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकैमूर और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं, तो शिक्षकों को इस भीषण गर्मी में स्कूल आने के लिए क्यों कहा जा रहा है?

Bihar Heatwave: बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अधिकतर मौतें भोजपुर में हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि रोहतास में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि कैमूर और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

बयान में कहा गया है कि मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, क्योंकि कई जगहों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। शुक्रवार को औरंगाबाद साथ सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद कर दिए गए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, कुमार ने निर्देश दिया कि राज्य भर में आम लोगों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जाए। बयान में कहा गया है, "सभी जिलों में जगह-जगह पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

लोगों को लू के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। बीमार होने पर सभी को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। लू से प्रभावित लोगों का अस्पताल/मेडिकल कॉलेज में तुरंत इलाज किया जाना चाहिए।" बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।

गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बिजली की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।" बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "जब विपक्ष के दबाव के कारण सरकारी स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं, तो शिक्षकों को इस भीषण गर्मी में स्कूल आने के लिए क्यों कहा जा रहा है?

जब छात्र ही स्कूल नहीं आएंगे, तो शिक्षक क्या करेंगे? इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को छुट्टी दी जानी चाहिए।" बिहार में लोकसभा की 40 सीट के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से आठ सीट पर शनिवार को मतदान होगा।

टॅग्स :मौसमबिहारहीटवेवमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब