लाइव न्यूज़ :

Bihar Health Department: 50000000 की लागत से 2015 में बने अस्पताल का नहीं हो सका उद्घाटन, स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2024 17:10 IST

Bihar Health Department: 50 किलोमीटर दूर पारु के चांदपुर में 6 एकड़ जमीन में करीब 5 करोड़ की लागत से यह अस्पताल 2015 में पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे30 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई थी। तमाम उपकरण लगाए गए थे।सब कुछ तैयार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इसे टेकओवर नहीं किया। धीरे-धीरे ये चोरों और असामाजिक लोगों का अड्डा बन गया।

पटनाः बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। हाई टेक्नोलॉजी वाले अस्पतालों का निर्माण कर उसका मंत्री के हाथों उद्घाटन करवाया जा रहा है, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले में पारू प्रखंड के सरैया पंचायत के चांदपुर चौक में एक ऐसा भी अस्पताल है, जो बीच खेत में बना है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि करोड़ों की लागत से निर्मित इस अस्पताल का आजतक उद्घाटन नहीं किया। नतीजतन आज यह अस्पताल खंडहर बन चुका है। इलाके में लोग इसे भूत बंगला कहने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पारु के चांदपुर में 6 एकड़ जमीन में करीब 5 करोड़ की लागत से यह अस्पताल 2015 में पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था। इसमें 30 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई थी। तमाम उपकरण लगाए गए थे।

लेकिन सब कुछ तैयार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इसे टेकओवर नहीं किया। वर्षों तक यह अस्पताल ऐसे पड़ा रहा, धीरे-धीरे ये चोरों और असामाजिक लोगों का अड्डा बन गया। फिर इसमें लगे बिजली के उपकरण, टाइल्स, मार्बल, चौखट, ग्रिल सब चोरी हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब इस अस्पताल का निर्माण हुआ था तो लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस इलाके में अब बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था होगी।

लेकिन विभाग की लचरता से आजतक अस्पताल शुरू नहीं हुआ। इस अस्पताल में मुख्य भवन के अलावा एक कर्मचारी आवास और एक जांच केंद्र भी बनाया गया था। लेकिन आज स्थिति इतनी जर्जर है कि वहां तक पहुंचना मुश्किल है। यहां तक की क्षेत्र से जीतने वाले सांसद विधायक ने उद्घाटन के लिए आज तक आवाज नहीं उठा पाए।

हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है। जिले के सिविल सर्जन, स्थानीय अंचलाधिकारी ने अस्पताल की जांच की है। मामले में मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीएम श्रेया श्री ने बताया कि अभी इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं है। लेकिन इसको लेकर जांच के आदेश दिये गए हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं