लाइव न्यूज़ :

जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी मिले, राजद और कांग्रेस ने कहा-एनडीए की नाव डूबने वाली है, हम प्रमुख बोले-NDA में है और रहेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2021 19:06 IST

बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से एनडीए के पास वर्तमान में 127 सीट है, जिसमें हम और वीआईपी पार्टी के 4-4 सीट शामिल है. जबकि राजद के पास 75 सीटें हैं, इसतरह से महागठबंधन के पास कुल 110 सीट है.

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई थी.जीतन राम मांझी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शादी की सालगिरह पर ट्वीट कर बधाई दी.मांझी की बैठक से पहले कयास लगाये जा रहे थे कि वे एनडीए की सरकार और उनके गतिविधियों से काफी नाराज हैं.

पटनाः बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री व हम प्रमुख जीतन राम मांझी और वीआईपी अध्यक्ष व राज्य में मंत्री मुकेश सहनी के बीच पिछले दिनों हुई मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलें लगनी शुरू हो गई है.

इस बीच कल मंगलवार को जीतन राम मांझी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शादी की सालगिरह पर ट्वीट कर बधाई दी. इस ट्वीट के बाद चर्चा और तेज हो गई है. हालांकि आज मांझी ने सफाई देते हुए कहा है कि वह एनडीए में हैं और रहेंगे. राज्य में गर्मायी सियासत के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई थी.

लालू प्रसाद यादव को शादी की सालगिरह पर ट्वीट कर बधाई दी

कई तरह के उलटफेर होने के कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन, मांझी ने बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया कि वे एनडीए के साथ पहले भी थे और आगे भी रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे गरीबों के मुद्दों पर हम अनुरोध पूर्वक आवाज उठाते रहेंगे. मांझी की बैठक से पहले कयास लगाये जा रहे थे कि वे एनडीए की सरकार और उनके गतिविधियों से काफी नाराज हैं.

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो के कोरोना वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट पर होने को लेकर भी आपत्ति जताई थी. जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि मांझी बैठक के दौरान कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. उन्होंने बैठक के दौरान एनडीए के साथ ही रहने की बात कही.

इसके साथ ही उन्होंने इस बैठक के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि गरीब तबके के लोगों में कुछ भ्रम फैला दिया गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने से बुखार आ जाता है और अनेक तरह की बातें लोग बता रहे हैं. इसलिए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रम में न रहें और अपने गांव में जब सैनेटाइजेशन के लिए यानि दवा छिड़काव के लिए लोग आएं तो सैनेटाइजेशन करवाएं.

बिहार सरकार कोरोना पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल्योर

सहर्ष वैक्सीन लें और दूसरों को भी दिलवाएं. इसबीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार में जल्द ही नई सरकार बनेगी, जिसका नेतृत्व लालू यादव की पार्टी राजद करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कोरोना पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल्योर है.

एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नीतीश सरकार अब चंद महीनों की सरकार है. जल्द ही राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी एनडीए के भीतर घुटन महसूस कर रहे हैं. यहां बता दें कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से एनडीए के पास वर्तमान में 127 सीट है, जिसमें हम और वीआईपी पार्टी के 4-4 सीट शामिल है. जबकि राजद के पास 75 सीटें हैं, इसतरह से महागठबंधन के पास कुल 110 सीट है.

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीमुकेश सहनीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए